Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

15 एकड़ में बनेगा जंगल, संत सीचेवाल ने शुरू किया अभियान

लक्की मेहता | लुधियाना
समर न्यूज

शहर को प्रदूषण मुक्त और हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से राज्यसभा सदस्य एवं पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने सोमवार को 15 एकड़ जमीन पर जंगल लगाने के अभियान की शुरुआत की। इस जमीन पर करीब 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे।
यह जमीन जेल विभाग की है, जिस पर पहले अवैध कब्जे थे।
संत सीचेवाल ने कहा कि यह जंगल शहर के लिए प्राकृतिक ऑक्सीजन प्लांट का काम करेगा। पेड़ शहर के फेफड़ों की तरह होते हैं। इससे लोगों को स्वच्छ हवा मिलने के साथ पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं को प्राकृतिक वातावरण मिलेगा। उन्होंने बताया कि यहां तीन से चार वर्ष पुराने और चार से 10 फीट ऊंचे पौधे लगाए जा रहे हैं।
विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल ने पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के इन प्रयासों का लाभ पूरे पंजाब को मिलेगा। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के सरपंचों, जेल विभाग, नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने पौधे लगाए।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

15 एकड़ में बनेगा जंगल, संत सीचेवाल ने शुरू किया अभियान

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर को प्रदूषण मुक्त और हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से राज्यसभा सदस्य एवं पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने सोमवार को 15 एकड़ जमीन पर जंगल लगाने के अभियान की शुरुआत की। इस जमीन पर करीब 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे।यह जमीन जेल विभाग की है, जिस पर पहले...

लुधियाना साउथ में ‘आप’ की टिकट को लेकर चर्चाएं तेज, कई नाम हैं दौड़ में

समर न्यूज | लुधियाना विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही लुधियाना साउथ विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के टिकट को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मौजूदा विधायक रजिंदर पाल कौर छीना को पार्टी दोबारा चुनाव मैदान में उतारेगी या किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगी, इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।पार्टी और...

14 वर्षीय छात्रा लापता, सीसीटीवी फुटेज युवक के साथ जाने का दावा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज फुल्लांवाल इलाके से 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के सात दिन से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का दावा है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक युवक छात्रा को एक्टिवा पर अपने साथ ले जाता दिखाई दे रहा है। परिवार ने पुलिस से मामले की...

ट्रांसपोर्ट दफ्तर में दीवार फांदकर अंदर घुसा चोर

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज घोड़ा कॉलोनी के पास अमन सतकार लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट के दफ्तर में चोर दीवार फांदकर दाखिल हो गया और तिजोरी तोड़कर करीब सवा लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गया। चोर के हाथ में हथौड़ा था। दफ्तर में लगे तीन सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदलकर उन्हें बंद कर दिया,...

ओम बिरला की पहल पर जनसेवा अभियान के तहत लग रहे शिविर

एजेंसी | बूंदीलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर बूंदी विधानसभा क्षेत्र में सांसद जनसेवा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के अलग-अलग वार्डों में विशेष शिविर लगाकर लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। शिविरों में पात्र लोगों से आवश्यक दस्तावेज लेकर योजनाओं के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.