Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेंशनरों का फाइनेंस बिल संशोधन के खिलाफ आंदोलन तेज, 25 नवंबर को संसद मार्च का ऐलान

Summer express/शिमला/संजू-:शिमला में केंद्र और राज्य सरकार समेत बैंक तथा एलआईसी के पेंशनरों ने फाइनेंस बिल अमेंडमेंट के विरोध में बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना देकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और पेंशन से जुड़े अधिकारों को बहाल करने की मांग उठाई।ऑल इंडिया एनसीसीपीए ऑडिट एंड अकाउंट पेंशनर्स एसोसिएशन के महासचिव जगमोहन ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से 29 मार्च को संसद में पारित फाइनेंस बिल अमेंडमेंट के जरिए पेंशनरों का वर्गीकरण किया गया है। उनके मुताबिक जनवरी 2026 से पहले और उसके बाद सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अलग-अलग श्रेणियों में बांट दिया गया है।

जगमोहन ठाकुर का कहना है कि इस संशोधन का सबसे अधिक असर जनवरी 2026 से पहले सेवानिवृत्त पेंशनरों पर पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि नए प्रावधानों के तहत ऐसे पेंशनरों के पेंशन संशोधन का रास्ता बंद हो जाएगा और उन्हें केवल महंगाई राहत यानी डीआर का लाभ मिलेगा।पेंशनर नेता ने आरोप लगाया कि यह संशोधन 1972 के पेंशन नियमों को कमजोर करने वाला और पेंशनर विरोधी कदम है। उन्होंने कहा कि पेंशन सरकार की ओर से दी जाने वाली कोई खैरात नहीं, बल्कि वर्षों तक की गई सेवा के बदले मिलने वाला कानूनी अधिकार है।उन्होंने वर्ष 1983 के सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक डीएस नकारा फैसले का हवाला देते हुए कहा कि इस फैसले में पेंशनरों को समान दृष्टि से देखने के सिद्धांत को मजबूती मिली थी। उनका आरोप है कि मौजूदा संशोधन से पेंशनरों के पेंशन संशोधन के अधिकार पर असर पड़ रहा है।

जगमोहन ठाकुर ने बताया कि संशोधन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है और मामले की सुनवाई 25 अगस्त को प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि पेंशनर यह लड़ाई सड़कों से लेकर अदालत तक जारी रखेंगे।आंदोलन की आगामी रणनीति भी घोषित की गई। बुधवार को देशभर में कॉल अटेंशन डे मनाकर विभागाध्यक्षों के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजे जा रहे हैं। इसके बाद 17, 18 और 19 सितंबर को शिमला में केंद्र, राज्य, बैंक और एलआईसी के पेंशनर तीन दिवसीय धरना देंगे। आंदोलन के अंतिम चरण में 25 नवंबर को देशभर के पेंशनर दिल्ली में संसद मार्च करेंगे।पेंशनरों ने केंद्र सरकार से फाइनेंस बिल अमेंडमेंट पर पुनर्विचार करने और उनके पेंशन संबंधी अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.