Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊटपुर आईटीआई का निर्माण शुरू न होने पर भाजपा का प्रदर्शन, 21 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनी

Summer express /हमीरपुर, अरविंद-: ऊटपुर में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का काम लगभग एक वर्ष से बंद होने के विरोध में वीरवार को भाजपा ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शन की अध्यक्षता बमसन (टौणीदेवी) भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रो. विक्रम राणा ने की।प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऊटपुर आईटीआई का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई। राजेंद्र राणा ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्थानीय व्यक्ति मदन लाल ने 18 कनाल निजी भूमि दान की थी। इसके बाद करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से आईटीआई भवन का निर्माण शुरू किया गया, लेकिन पिछले एक साल से काम पूरी तरह बंद पड़ा है।

राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य छोड़कर ठेकेदार के चले जाने के कारण क्षेत्र के विद्यार्थियों को किराए के भवन में पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। राणा ने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि इतनी बड़ी राशि की योजना का काम आखिर क्यों रोका गया और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।राजेंद्र राणा ने सरकार पर विकास कार्यों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले सुजानपुर क्षेत्र में तैयार हो चुके विकास कार्यों के उद्घाटन टाले या रद्द किए जाते थे, जबकि अब निर्माण कार्य ही बंद किए जा रहे हैं। उन्होंने पटलांदर में स्थापित विद्युत सब स्टेशन और मंडी के दियोरी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के उद्घाटन का उदाहरण देते हुए सरकार से जवाब मांगा।भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों ने सरकार को एक महीने का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि इस अवधि में ऊटपुर आईटीआई का निर्माण दोबारा शुरू नहीं किया गया तथा क्षेत्र की सड़कों और बस सेवाओं में सुधार नहीं हुआ तो 21 सितंबर को टौणीदेवी में बड़े स्तर पर चक्का जाम किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी ऐलान किया कि जब तक सुजानपुर क्षेत्र को उसका उचित हक नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस नेताओं और उनके कार्यक्रमों का विरोध जारी रहेगा। भाजपा ने सरकार से मांग की कि आईटीआई समेत क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नए एसएसपी वरुण शर्मा ने संभाला मोहाली का कार्यभार, बोले- ऑर्गेनाइज्ड क्राइम, गैंगस्टर और एक्सटॉर्शन पर जीरो टॉलरेंस

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजमोहाली के नए आईपीएस एसएसपी वरुण शर्मा ने गुरुवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मोहाली में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री और डीजीपी पंजाब का...

गांव संभालकी में दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व मेयर जीती सिद्धू और रूबी सिद्धू की मौजूदगी में हुए शामिल

गुरशरण सिंह | सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहालीगांव संभालकी में कांग्रेस पार्टी को उस समय मजबूती मिली जब मोहाली के पूर्व मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू और युवा कांग्रेस नेता कंवरबीर सिंह रूबी सिद्धू की अगुवाई में दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।इस मौके पर नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए...

सत्ता के लालच में अकालियों ने भाजपा के आगे घुटने टेके: सिद्धू

गुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूजवरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने अकाली-भाजपा के संभावित गठबंधन की चर्चाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इनमें से किसी भी पार्टी के पैर पंजाब में नहीं टिकने वाले, चाहे वे एक साथ क्यों न आ जाएं, क्योंकि प्रदेश की...

मोहाली की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत बेदी ने प्रशासन को घेरा

गुरशरण सिंह | सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहालीमोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की कमी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की वीआईपी ड्यूटी, धरनों और रूट ड्यूटी में...

पूर्व डीजीपी के घर एएसआई की गोलियां लगने से मौत

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब के रिटायर्ड डीजीपी अर्पित शुक्ला के मोहाली स्थित सरकारी आवास पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एएसआई की गोली लगने से मौत हो गई। घटना वीरवार सुबह करीब छह बजे सेक्टर-85 स्थित वेव एस्टेट में हुई। मृतक की पहचान एएसआई ओंकार सिंह के रूप में हुई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.