Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

23 में से 9 जिलों में महिला डीसी महिला नेतृत्व की भागीदारी बढ़ी

समर न्यूज। चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में प्रशासन और शासन व्यवस्था में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को सरकार की नीतियों की सफलता से जोड़ते हुए कहा कि पंजाब की बेटियां अब किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। धूरी में ‘तीयां दा मेला’ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य के 23 जिलों में से नौ में महिला उपायुक्त (डीसी) हैं, जबकि आठ जिलों में महिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
मान ने कहा कि यह बदलाव इस बात का प्रमाण है कि महिलाओं को उचित अवसर मिलने पर वे किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकती हैं। उन्होंने शासन, अर्थव्यवस्था और राजनीति में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को पंजाब की प्रगति के लिए जरूरी बताया। मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक आयोजनों को भी महिलाओं की प्रतिभा और आत्मविश्वास को सामने लाने का माध्यम बताया।
आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर: मुख्यमंत्री ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत 75 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने 1,000 से 1,500 रुपये की सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि 29,000 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब तीन लाख महिलाओं को 631 करोड़ रुपये के ब्याजमुक्त ऋण भी दिए गए हैं।
प्रशासन में बढ़ती हिस्सेदारी: महिलाओं को प्रशासनिक जिम्मेदारियों में अधिक प्रतिनिधित्व मिलने को मुख्यमंत्री ने सामाजिक बदलाव का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी केवल सरकारी पदों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि शासन और आर्थिक गतिविधियों में भी उनकी भूमिका लगातार बढ़नी चाहिए।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, 17 और 18 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी

पंजाब में करवाचौथ पर बारिश का अलर्ट, सात जिलों में 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Summer express, अमृतसर। पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई ताजा बर्फबारी के बाद पंजाब के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 28...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के विचारों और शिक्षाओं को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि मानवता के कल्याण के लिए उनके दिए गए संदेश हमेशा लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने...

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में रामायण पर बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: महिपाल ढांडा

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि रामायण के रचयिता भगवान महर्षि वाल्मीकि ने अपने महान महाकाव्य के माध्यम से मानवता को मर्यादा, कर्तव्य, आदर्श जीवन और लोक कल्याण का मार्ग दिखाया। उनके विचार सत्य, त्याग, सेवा और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देते हैं। भगवान वाल्मीकि ने प्रभु...

करनाल अमन हत्याकांड में CIA-3 को मिली कामयाबी, जतिन समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल में अमन हत्याकांड की जांच कर रही सीआईए-3 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में करनाल निवासी जतिन और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एसीपी रविंदर कुमार ने प्रेस...

करनाल में 5 नवंबर को अमित शाह निकालेंगे पदयात्रा, भाजपा ने अभियान शुरू किया

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों के जवाब में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान शुरू किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.