Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

191 देशों की साइकिल यात्रा पूरी कर हमीरपुर पहुंचे सोमेन देबनाथ, साझा किए संघर्ष और अनुभव

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- : पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी और साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। बुधवार को उनका सफर हमीरपुर पहुंचा। यहां उन्होंने एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग और एसपी बलबीर सिंह ठाकुर से मुलाकात की और करीब दो दशक लंबी अपनी विश्व साइकिल यात्रा के दौरान सामने आई चुनौतियों और अनुभवों को साझा किया।सोमेन देबनाथ ने बताया कि उन्होंने 27 मई 2004 को महज 23 वर्ष की उम्र में साइकिल से विश्व भ्रमण शुरू किया था। करीब 20 वर्षों तक चले इस अभियान में उन्होंने सातों महाद्वीपों के 191 देशों का दौरा किया और लगभग दो लाख किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय की। उनके अनुसार यह यात्रा केवल दुनिया देखने तक सीमित नहीं थी, बल्कि सामाजिक जागरूकता, मानव सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा भारतीय संस्कृति और सद्भाव का संदेश दुनिया तक पहुंचाने का माध्यम भी रही।

विश्व यात्रा के दौरान सोमेन को कई बार जान जोखिम में डालने वाली परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 में असम में उल्फा उग्रवादियों ने उन्हें पांच दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इसके अगले वर्ष 2007 में अफगानिस्तान में काबुल से हेरात की ओर जाते समय तालिबान ने उन्हें जासूस समझ लिया और करीब 24 दिनों तक कैद में रखा। श्रीलंका में वर्ष 2004 की सुनामी की त्रासदी को भी उन्होंने करीब से देखा। इसके अलावा उन्होंने अंटार्कटिका की बर्फीली सतह पर साइकिल चलाई और वर्ष 2020 में चीन में यात्रा के दौरान कोविड-19 संक्रमण का भी सामना किया।सोमेन ने बताया कि आर्थिक परेशानियों के बावजूद उनके पिता ने बचपन में उन्हें साइकिल दिलाई थी। यही साइकिल आगे चलकर उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई। उन्होंने जूलॉजी और फाइन आर्ट्स में स्नातक की पढ़ाई की। बाद में एचआईवी/एड्स जागरूकता के लिए स्कूलों में व्याख्यान दिए। इसी दौरान उनके मन में दुनिया घूमने और भारतीय संस्कृति का संदेश विदेशों तक पहुंचाने का सपना मजबूत हुआ।उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 में दिल्ली पहुंचने पर उनकी तत्कालीन विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी से मुलाकात हुई थी। मुखर्जी ने उनका उत्साह बढ़ाया और पासपोर्ट, वीजा सहित अन्य औपचारिकताओं में मदद की। इसके बाद उन्होंने अपने अभियान को और गति दी।

सोमेन अब अपनी यात्रा के अनुभवों पर ‘द वर्ल्ड बाइकिंग ओडिसी: 191 कंट्रीज’ नामक पुस्तक लिख रहे हैं। उनका कहना है कि इस यात्रा ने उन्हें विभिन्न देशों की संस्कृतियों, परंपराओं और लोगों को करीब से समझने का अवसर दिया।वर्तमान में सोमेन ‘रीयूनियन भारत : वन ट्री, वन लाइफ, इंडियन यूथ एंड स्पोर्ट्स’ अभियान के तहत भारत भ्रमण कर रहे हैं। 27 मई 2026 से 27 मई 2027 तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, युवाओं के सशक्तीकरण और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। वह यह भी देखना चाहते हैं कि पिछले 22 वर्षों में भारत कितना बदला है और आज का भारत उन्हें कैसा दिखाई देता है।

इस अवसर पर एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने सोमेन देबनाथ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सोमेन ने विदेशों में भारतीय संस्कृति और देश की सकारात्मक छवि को पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। विभिन्न देशों की प्रमुख हस्तियों से उनकी मुलाकात और इतने लंबे साइकिल अभियान को पूरा करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

रेवाड़ी में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव कापड़ीवास में 21 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान निकिता के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली थी। घटना का पता शाम उस समय चला,...

गुरुग्राम में मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों में झड़प, पत्थरबाजी का वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक और युवतियां आपस में विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालांकि, घटना किस दिन की है, इसकी...

रोहतक में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर, महिला गाड़ी के नीचे फंसी

Summer express, रोहतक I हरियाणा के रोहतक में अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वरना कार ने सैर के लिए जा रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में बेटी उछलकर सड़क किनारे जा गिरी, जबकि उसकी मां कार के नीचे फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को...

करनाल में जमीन विवाद में घायल रिटायर्ड क्लर्क की मौत, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़ा परिवार

Summer express, करनाल I हरियाणा के करनाल जिले के रिंडल गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में घायल बीएसएनएल के सेवानिवृत्त क्लर्क रामेश्वर (65) की मौत के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। रामेश्वर की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस से शव लेने से इनकार कर दिया है। परिवार आरोपियों...

देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन पर FIR का इंतजार, जांच का हवाला दे रही शिमला पुलिस

शिमला, संजू -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सड़क जाम करने के मामले में शिमला पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। प्रदर्शन के बाद अब तक मामले में FIR दर्ज नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, पुलिस फिलहाल मामले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.