Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, परिवार पर तलवार-डंडों से हमला

Summer express/पलवल,सुन्दर कुंडू-:पलवल शहर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हथियारों से लैस हमलावर जबरन घर में घुसे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। हमले में पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गुप्ता गंज निवासी गंगाराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उनके बेटे शिवम की हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान पड़ोसी विष्णु से कहासुनी हुई थी। आरोप है कि उस दौरान विष्णु ने पलवल लौटने पर शिवम को देख लेने की धमकी दी थी। शिकायत के मुताबिक, इसी रंजिश के चलते विष्णु, उसकी मां मीना और करीब 15 अन्य लोग डंडे, लोहे की रॉड और तलवारें लेकर गंगाराम के घर पहुंचे और हमला कर दिया।lहमले में गंगाराम और उनकी पत्नी दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले गंगाराम के साले कन्हैया उन्हें बचाने पहुंचे, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी।घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हुए, जिसके बाद तीनों घायलों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।सूचना मिलने पर शहर थाना की भवनकुंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत, वायरल वीडियो और अस्पताल से प्राप्त एमएलआर के आधार पर मां-बेटे समेत 17 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में रामायण पर बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: महिपाल ढांडा

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि रामायण के रचयिता भगवान महर्षि वाल्मीकि ने अपने महान महाकाव्य के माध्यम से मानवता को मर्यादा, कर्तव्य, आदर्श जीवन और लोक कल्याण का मार्ग दिखाया। उनके विचार सत्य, त्याग, सेवा और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देते हैं। भगवान वाल्मीकि ने प्रभु...

करनाल अमन हत्याकांड में CIA-3 को मिली कामयाबी, जतिन समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल में अमन हत्याकांड की जांच कर रही सीआईए-3 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में करनाल निवासी जतिन और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एसीपी रविंदर कुमार ने प्रेस...

करनाल में 5 नवंबर को अमित शाह निकालेंगे पदयात्रा, भाजपा ने अभियान शुरू किया

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों के जवाब में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान शुरू किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि...

अंबाला छावनी के बाजारों में जाम से निपटने के लिए बैरिकेडिंग करेगी पुलिस, अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई

Summer express, अंबाला। त्योहारों के सीजन में अंबाला छावनी के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने के साथ जाम की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। संकरी बाजारों में दिन के समय चौपहिया वाहनों के प्रवेश से ग्राहकों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए दुकानदारों ने पुलिस...

अंबाला में 30 से अधिक विशेष बच्चों ने पैरा रोलर स्केटिंग ट्रायल में दिखाई प्रतिभा

Summer express, अंबाला। अंबाला छावनी के सुभाष पार्क में आयोजित विशेष पैरा रोलर स्केटिंग चयन ट्रायल में 30 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। इन बच्चों का सपना स्केटिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना है। ट्रायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.