Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

शिमला, संजू-:हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ। तीन दिनों से जारी विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी, जबकि समापन राष्ट्रगीत के साथ किया जाएगा। इसी दौरान विपक्ष ने सत्र के पहले दिन राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए और सदन की कार्यवाही की वीडियो फुटेज उपलब्ध करवाने की मांग की।

विपक्ष का आरोप है कि सत्ता पक्ष के नेता भाजपा विधायकों पर राष्ट्रगान के अपमान का झूठा आरोप लगा रहे हैं। विपक्ष ने विधानसभा सचिव को पत्र भेजकर भी पहले दिन की वीडियो फुटेज उपलब्ध करवाने की मांग की थी। हालांकि, फुटेज उपलब्ध नहीं कराए जाने से नाराज विपक्षी सदस्य सदन में नारेबाजी करने लगे और बाद में वॉकआउट कर सदन से बाहर आ गए।सदन के बाहर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष ने पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाने के लिए वीडियो फुटेज मांगी थी, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने फुटेज देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा विधायकों ने राष्ट्रगान का अपमान किया है तो वीडियो फुटेज सामने आनी चाहिए। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि फुटेज सार्वजनिक नहीं किए जाने से स्पष्ट है कि भाजपा विधायकों ने राष्ट्रगान का अपमान नहीं किया।जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विपक्ष पर झूठे आरोप लगा रहे हैं और विधानसभा अध्यक्ष सरकार के आरोपों को संरक्षण दे रहे हैं।

वंदे मातरम के मुद्दे पर बोले जयराम ठाकुर, कोई विधानसभा संसद के कानून से ऊपर नहीं

वहीं, वंदे मातरम के मुद्दे पर जयराम ठाकुर ने कहा कि कोई भी विधानसभा देश की संसद द्वारा बनाए गए कानून से ऊपर नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को लेकर विपक्ष ने जो व्यवस्था मांगी है, उसे विधानसभा में स्पष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा विवाद अब हिमाचल सरकार और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ जाता दिखाई दे रहा है.सदन में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और वंदे मातरम को लेकर जारी विवाद के बीच मानसून सत्र का माहौल लगातार गरमाता जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

शिमला, संजू-:हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ। तीन दिनों से जारी विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी, जबकि समापन राष्ट्रगीत के साथ किया जाएगा। इसी दौरान...

पालतू कुत्तों का पंजीकरण न करवाया तो लगेगा भारी जुर्माना, नगर निगम हमीरपुर ने दी आखिरी चेतावनी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:शहर में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा घरों में पालतू कुत्ते पाले जा रहे हैं, लेकिन नगर निगम के रिकॉर्ड में इनमें से अधिकांश कुत्तों का पंजीकरण ही नहीं हुआ है। नगर निगम हमीरपुर के पास अब तक महज 12 पालतू कुत्तों का पंजीकरण दर्ज है, जबकि शहरी क्षेत्र में पालतू कुत्तों की...

भीख मांगकर जमा किए 8.40 लाख रुपये, मौत के बाद खुला महिला की बचत का राज

Summer express , मंड्या। कर्नाटक के मंड्या जिले में एक 69 वर्षीय महिला की मौत के बाद उसकी वर्षों की बचत का हैरान करने वाला खुलासा हुआ। सड़कों और ट्रैफिक चौराहों पर भीख मांगकर गुजारा करने वाली महिला ने सिक्कों और बैंक खाते में कुल 8.40 लाख रुपये जमा कर रखे थे। घर में रखे...

बठिंडा: गांव की दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखे मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express , बठिंडा। जिले के गांव जय सिंह वाला में सोमवार सुबह सरकारी स्कूल समेत दो स्थानों की दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखे मिलने के बाद हड़कंप मच गया। एक दीवार पर ‘दिलावर बब्बर जिंदाबाद’ जबकि दूसरी जगह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से संबंधित नारे लिखे पाए गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने...

पंडोह में बनेंगी दो नई टनलें, बाढ़ के खतरे से बाजार को मिलेगी राहत

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:पंडोह डैम में आपात स्थिति के दौरान बढ़ते जलस्तर से निपटने और पंडोह बाजार को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए दो नई टनलों का निर्माण किया जाएगा। बीबीएमबी प्रबंधन ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है और अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। प्रस्तावित दोनों टनलों की लंबाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.