Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में सफाई कर्मचारियों पर प्रशासन सख्त, 20 से 30 हिरासत में

summer express , राकेश कुमार शर्मा ,करनाल। लंबे समय से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच करनाल प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाते हुए शहर की सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार देर शाम नगर निगम के वाहन यार्ड को खाली करवाने पहुंची पुलिस और धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके से करीब 20 से 30 महिला और पुरुष सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लिया। प्रशासन की ओर से अब नगर निगम के सफाई वाहनों को यार्ड से बाहर निकालकर शहर में कूड़ा उठाने की तैयारी की जा रही है।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर के कई हिस्सों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सफाई अभियान दोबारा शुरू करने के लिए नगर निगम के वाहन यार्ड को खाली करवाने का फैसला लिया।

प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पुलिस बल को नगर निगम वाहन यार्ड में तैनात किया गया। यहां सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे थे। पुलिस और कर्मचारियों के बीच बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ गई और मामला टकराव तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने कई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के दौरान कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

हिरासत में लिए गए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के करनाल जिला अध्यक्ष सुशील गुर्जर ने कहा कि कर्मचारी गिरफ्तारी या जेल जाने से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कर्मचारियों के साथ समझौता किया था, लेकिन उसे अब तक पूरी तरह लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि 13 मई को सरकार के साथ हुए समझौते को लागू करवाने के लिए कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा और वे अपने अधिकारों की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे।

वहीं, हिरासत में ली गई महिला सफाई कर्मचारियों ने भी प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले कर्मचारी भी हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में सफाई वाहनों को यार्ड से बाहर निकालकर कूड़ा उठाने की कोशिश क्यों की जा रही है। महिला कर्मचारियों ने सरकार पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मांगों का समाधान होने तक उनका विरोध जारी रहेगा।

प्रशासन का प्रयास है कि सफाई वाहनों को यार्ड से बाहर निकालकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भेजा जाए और लंबे समय से जमा कूड़े को हटाने का अभियान शुरू किया जाए। एक ओर कर्मचारी अपनी मांगों और सरकार के साथ हुए समझौते को लागू करवाने की मांग पर अड़े हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासन के सामने शहर की सफाई व्यवस्था को जल्द बहाल करने की चुनौती है। अब प्रशासन की कार्रवाई और कर्मचारियों की हड़ताल के बीच आगे की स्थिति पर सभी की नजर बनी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में सफाई कर्मचारियों पर प्रशासन सख्त, 20 से 30 हिरासत में

summer express , राकेश कुमार शर्मा ,करनाल। लंबे समय से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच करनाल प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाते हुए शहर की सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार देर शाम नगर निगम के वाहन यार्ड को खाली करवाने पहुंची पुलिस और धरने पर बैठे...

अंबाला में बदलते मौसम का असर, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Summer express , अंकुर कपूर  अंबाला। बदलते मौसम और कभी बारिश तो कभी तेज धूप के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों मरीजों...

हिमाचल के जलाशयों में मत्स्य उत्पादन ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में 110 मीट्रिक टन से अधिक मछली

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:हिमाचल प्रदेश में दो माह के मौसमी मत्स्य आखेट प्रतिबंध के बाद जलाशयों में मछलियों की उपलब्धता में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। 15 अगस्त को प्रतिबंध हटने के बाद पहले सप्ताह में प्रदेश के पांच प्रमुख जलाशयों से 110 मीट्रिक टन से अधिक मछली पकड़ी गई। पिछले वर्ष इसी अवधि...

ईरान की ओर से ट्रंप के बेटे को धमकी का दावा, 10 मिलियन डॉलर इनाम की बात

summer express, तेहरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार को लेकर ईरान की ओर से कथित तौर पर एक और गंभीर धमकी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सरकारी टेलीविजन से जुड़े एक चैनल पर ट्रंप के 20 वर्षीय बेटे बैरन ट्रंप को निशाना बनाते हुए विवादित वीडियो प्रसारित किया गया। वीडियो में...

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, आज कुछ जिलों में बारिश के आसार

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी हैं। सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जबकि मंगलवार से ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक रह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.