Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में बेसहारा पशुओं का आतंक, घर से निकलते ही बुजुर्ग महिला को गाय ने मारी टक्कर

Summer express, अंबाला। शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बब्याल के रविदास मोहल्ले में घर से बाहर निकलते ही एक बुजुर्ग महिला बेसहारा गाय की चपेट में आ गई। गाय के सींग से टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर गिर गईं और उनके घुटने में गंभीर चोट आई। डॉक्टरों ने जांच के बाद घुटने में फ्रैक्चर की पुष्टि करते हुए ऑपरेशन की सलाह दी है।

जानकारी के अनुसार, रविदास मोहल्ला निवासी बुजुर्ग महिला कृष्णा घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान सड़क पर घूम रही बेसहारा गाय ने अचानक उन्हें टक्कर मार दी। गाय का सींग उनकी टांग में फंस गया, जिससे वह अपना संतुलन नहीं संभाल पाईं और सड़क पर गिर गईं। हादसे में उनके घुटने में गंभीर फ्रैक्चर हो गया।

परिजनों ने महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां एक्स-रे और अन्य जांच के बाद डॉक्टरों ने चोट को गंभीर बताते हुए ऑपरेशन की सलाह दी। हादसे के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

अंबाला में पिछले दो दिनों के भीतर बेसहारा मवेशियों के हमले की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे करीब 30 घंटे पहले शहर में एक बेसहारा सांड ने स्कूल जा रही 10वीं कक्षा की छात्रा खुशी पर हमला कर दिया था। सांड ने छात्रा को सींगों से उठाकर सड़क पर पटक दिया था। हादसे में उसके सिर और माथे पर गंभीर चोटें आई थीं और उसे 18 टांके लगाए गए थे।

लगातार हो रही घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नगर परिषद और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि अंबाला की सड़कों, गलियों और रिहायशी क्षेत्रों में बेसहारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि बेसहारा पशुओं को सड़कों से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

झज्जर में कांग्रेस की संवाद बैठक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन

summer express , झज्जर। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने मंगलवार को झज्जर पहुंचकर प्रीति गार्डन में आयोजित पार्टी की संवाद बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में झज्जर, बेरी, बादली और बहादुरगढ़ ब्लॉक के पदाधिकारियों के साथ संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को...

अंबाला में बेसहारा पशुओं का आतंक, घर से निकलते ही बुजुर्ग महिला को गाय ने मारी टक्कर

Summer express, अंबाला। शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बब्याल के रविदास मोहल्ले में घर से बाहर निकलते ही एक बुजुर्ग महिला बेसहारा गाय की चपेट में आ गई। गाय के सींग से टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर गिर गईं और उनके घुटने में गंभीर चोट आई।...

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए। विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप...

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

Summer express/शिमला ,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से...
Summer Express - Auto Draft

अरुणाचल प्रदेश में बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 19 बच्चे मुक्त

summer express , ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में पुलिस और राज्य बाल कल्याण समिति (CWC) ने कथित बाल तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पता लगाते हुए 19 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया है। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध बिचौलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई कई जिलों में फैले नेटवर्क के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.