Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रक्षाबंधन पर हर्ष साहनी की अपील, बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा का लें संकल्प

Summer express, अंबाला,(अंकुर कपूर)। अंबाला के युवा समाजसेवी एवं एडवोकेट हर्ष साहनी ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश-प्रदेश के लोगों, अंबाला वासियों और विदेशों में रह रहे भारतीय भाई-बहनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने और उपहार देने तक सीमित पर्व नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के प्रेम, विश्वास, सम्मान और जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने के संकल्प का प्रतीक है।

एडवोकेट हर्ष साहनी ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती और आपसी जिम्मेदारी का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस पर्व को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान से जोड़ते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव का संकल्प लिया जाए।

उन्होंने कहा कि बहन की रक्षा केवल एक दिन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे जीवन का दायित्व है। भाइयों को अपनी बहनों की शिक्षा, सुरक्षा और उनके सपनों को पूरा करने में हर संभव सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भी समाज के कुछ हिस्सों में बेटियों को लेकर भेदभाव की सोच मौजूद है, जिसे सामूहिक प्रयासों से बदलने की जरूरत है।

साहनी ने कहा कि यदि कोई जरूरतमंद परिवार अपनी बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाने में सक्षम नहीं है तो समाज के लोगों को आगे आकर उसकी मदद करनी चाहिए। किसी बेटी की शिक्षा में सहयोग करना और उसे सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करना ही रक्षाबंधन की वास्तविक भावना को सार्थक करेगा।

रक्षाबंधन से जुड़ी परंपराओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी की कथा का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि मान्यता के अनुसार द्रौपदी ने श्रीकृष्ण की उंगली पर कपड़े का टुकड़ा बांधा था, जिसके बाद श्रीकृष्ण ने उनकी रक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने मेवाड़ की रानी कर्णावती और मुगल सम्राट हुमायूं से जुड़ी ऐतिहासिक कथा का भी उल्लेख किया और कहा कि यह प्रसंग भाईचारे तथा आपसी सम्मान का संदेश देता है।

उन्होंने यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ी पौराणिक मान्यता का भी जिक्र किया। साहनी ने कहा कि रक्षाबंधन हमें रिश्तों के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा देता है।

अंत में हर्ष साहनी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि अंबाला सहित पूरे देश में भाई-बहनों के बीच प्रेम, विश्वास और सम्मान हमेशा कायम रहे। उन्होंने कामना की कि हर बहन सुरक्षित, शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बने।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

रेवाड़ी में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव कापड़ीवास में 21 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान निकिता के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली थी। घटना का पता शाम उस समय चला,...

गुरुग्राम में मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों में झड़प, पत्थरबाजी का वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक और युवतियां आपस में विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालांकि, घटना किस दिन की है, इसकी...

रोहतक में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर, महिला गाड़ी के नीचे फंसी

Summer express, रोहतक I हरियाणा के रोहतक में अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वरना कार ने सैर के लिए जा रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में बेटी उछलकर सड़क किनारे जा गिरी, जबकि उसकी मां कार के नीचे फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को...

करनाल में जमीन विवाद में घायल रिटायर्ड क्लर्क की मौत, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़ा परिवार

Summer express, करनाल I हरियाणा के करनाल जिले के रिंडल गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में घायल बीएसएनएल के सेवानिवृत्त क्लर्क रामेश्वर (65) की मौत के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। रामेश्वर की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस से शव लेने से इनकार कर दिया है। परिवार आरोपियों...

देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन पर FIR का इंतजार, जांच का हवाला दे रही शिमला पुलिस

शिमला, संजू -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सड़क जाम करने के मामले में शिमला पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। प्रदर्शन के बाद अब तक मामले में FIR दर्ज नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, पुलिस फिलहाल मामले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.