Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारी
समर न्यूज | मोहाली
बलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं मंजिल पर लैंटर डाला जाता हुआ दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि भवन में सड़क की ओर करीब चार-चार फीट तक छज्जे बाहर निकले हुए नजर आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कॉलोनी में लगातार ऊंची इमारतों का निर्माण हो रहा है। निर्माण के दौरान सड़क के आसपास जगह कम होने के कारण राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि ऊंचाई पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान नीचे से गुजरने वालों की सुरक्षा भी चिंता का विषय बनी हुई है।
{सड़क की तरफ बढ़ता निर्माण बना परेशानी: तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि पांचवीं मंजिल के लैंटर का काम चल रहा है और इमारत का हिस्सा सड़क की ओर काफी बाहर तक निकला हुआ है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या निर्माण कार्य स्वीकृत नक्शे और निर्धारित बिल्डिंग बायलॉज के मुताबिक किया जा रहा है।
{लोगों की सुरक्षा सबसे बड़ा सवाल: ऊंची मंजिल पर लैंटर डालने के दौरान निर्माण सामग्री नीचे गिरने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में सड़क से गुजरने वाले राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम होना जरूरी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते जांच और कार्रवाई
करनी चाहिए।

{प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल
एकता कॉलोनी में लगातार बढ़ती बहुमंजिला इमारतों और पीजी को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग मौके पर पहुंचकर निर्माण की जांच करे और यह स्पष्ट करे कि पांचवीं मंजिल तथा बाहर निकले छज्जों के लिए मंजूरी है या नहीं। यदि निर्माण नियमों के विपरीत है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

पांचवीं मंजिल से गिरा तसला, बाल-बाल बचा राहगीर

मोहाली| बलौंगी क्षेत्र में अवैध रूप से पीजी और बहुमंजिला इमारतों के निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासनिक कार्रवाई के अभाव में निर्माणाधीन इमारतों में सुरक्षा मानकों की भी खुलेआम अनदेखी किए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं।
ताजा मामला दशमेश नगर कॉलोनी, बलौंगी का है, जहां मॉन्टेसरी स्कूल के सामने निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से काम कर रहे मजदूरों के हाथ से एक तसला नीचे गिर गया। गनीमत रही कि इसी दौरान वहां से मोटरसाइकिल पर गुजर रहा दिनेश, जो खुद बिलॉन्गी का रहने वाला है, बाल-बाल बच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तसला पांचवीं मंजिल से नीचे गिरा। यदि यह राहगीर के थोड़ा और करीब गिरता तो गंभीर हादसा हो सकता था। सड़क पर आने-जाने वाले लोगों और आसपास रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
{हादसा टला, लेकिन सवाल कायम: दिनेश के बाल-बाल बचने के बाद स्थानीय लोगों में यह चर्चा है कि आखिर प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है। यदि तसला मोटरसाइकिल सवार के सिर या शरीर पर गिर जाता तो गंभीर चोट या जान का नुकसान भी हो सकता था। ऐसे में अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए निर्माण स्थल की जांच करता है या फिर मामला भी नगर निगम और गमाडा की आपसी जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया में उलझकर
रह जाएगा।
{निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों पर सवाल: जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां बहुमंजिला निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में निर्माण सामग्री के नीचे गिरने से राहगीरों और आसपास के लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। सवाल यह है कि क्या निर्माण स्थल पर जालियां, सुरक्षा कवर या अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं? यदि नहीं, तो संबंधित विभाग ने अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की?

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...

कोटखाई में एक सप्ताह में पटरी पर आएगी एलपीजी आपूर्ति, प्रशासन को सख्त निर्देश

Summer express/शिमला, संजू-: सेब सीजन के बीच कोटखाई क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर सामने आ रही दिक्कतों को सरकार ने गंभीरता से लिया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गुरुवार को संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को एक सप्ताह के भीतर सामान्य...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है, लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.