Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ट्रैफिक ऑफिस के सामने स्थित पुलिस डीएवी स्कूल में खुद वाहन चलाकर पहुंच रहे छात्र, नियमों की धज्जियां

अशवनी पाहवा | लुधियाना
समर न्यूज

शहर में यातायात नियमों का पालन करवाने और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी संभालने वाले ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के सामने ही नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। ट्रैफिक ऑफिस के नजदीक स्थित शहर के मशहूर पुलिस डीएवी स्कूल में कई छात्र खुद वाहन चलाकर स्कूल पहुंच रहे हैं। इनमें कम उम्र के छात्र भी दोपहिया वाहन चलाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में न केवल बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
स्कूल के बाहर सुबह स्कूल लगने के समय और छुट्टी के दौरान दोपहिया वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। कई छात्र अपने अभिभावकों के साथ आने के बजाय खुद वाहन चलाकर स्कूल पहुंचते हैं। इनमें ऐसे छात्र भी नजर आते हैं जिनकी उम्र वाहन चलाने के लिए निर्धारित आयु सीमा से कम हो सकती है। कम उम्र में वाहन चलाने से सड़क पर किसी भी समय हादसा होने का खतरा बना रहता है।

ट्रैफिक ऑफिस के सामने ही नियमों की अनदेखी

हैरानी वाली बात यह है कि पुलिस डीएवी स्कूल के पास ही ट्रैफिक पुलिस का कार्यालय स्थित है। इसके अलावा स्कूल के आसपास सुबह और छुट्टी के समय यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों की आवाजाही भी रहती है। इसके बावजूद छात्रों के खुद वाहन चलाकर स्कूल आने का मामला सामने आना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। वही कई छात्र अभिभावकों के साथ ट्रिपलिंग व बिना हेलमेट पहने हुए दिखाई देते है। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, कम उम्र में वाहन चलाने वाले बच्चों को यातायात नियमों और सड़क पर होने वाले खतरों की पूरी जानकारी नहीं होती। ऐसे में अचानक ब्रेक लगाने, तेज रफ्तार या यातायात के बीच संतुलन बिगड़ने से हादसे की आशंका अधिक रहती है। बच्चों के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक और राहगीर भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।

अभिभावकों व स्कूल प्रशासन
की जिम्मेदारी भी अहम

नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति देने को लेकर अभिभावकों व स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी भी अहम है। बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए खुद वाहन चलाकर देने के बजाय अभिभावकों को उनकी उम्र और सुरक्षा को ध्यान में रखना चाहिए। स्कूल प्रबंधन की ओर से भी समय-समय पर विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करना जरूरी है, ताकि बच्चों की सुरक्षा बनी रहे।

जल्द पुलिस टीम लगाकर बच्चों
को करेंगे जागरूक

इस संबंध में एडीसीपी ट्रैफिक सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें स्कूल में छात्रों के खुद वाहन चलाकर पहुंचने के मामले की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। जल्द ही स्कूल के बाहर पुलिस टीम तैनात की जाएगी, ताकि कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने से रोका जा सके। इसके साथ ही विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार काम कर रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ट्रैफिक ऑफिस के सामने स्थित पुलिस डीएवी स्कूल में खुद वाहन चलाकर पहुंच रहे छात्र, नियमों की धज्जियां

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में यातायात नियमों का पालन करवाने और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी संभालने वाले ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के सामने ही नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। ट्रैफिक ऑफिस के नजदीक स्थित शहर के मशहूर पुलिस डीएवी स्कूल में कई छात्र खुद वाहन चलाकर स्कूल...

मोहाली बस स्टैंड की बदहाली पर गंभीर सवाल, 2 सितंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

{पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने मौके पर दिखाए खस्ताहाल हालातगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली के बहुचर्चित बस स्टैंड की बदहाली का मामला एक बार फिर चर्चा में है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए गए इस बस स्टैंड से जुड़े निर्माण, सड़क, पार्किंग, बिजली, पानी और निवेशकों के पैसे से संबंधित...

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने दर्ज की बड़ी जीत, अंकित बिधान बने अध्यक्ष

शगुन कश्यप । सारांश मेहरासमर न्यूज । चंडीगढ़पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव के नतीजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। इस चुनाव में छात्र संगठन स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया ने एबीवीपी को समर्थन दिया था। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले छात्र राजनीति...

मोहाली में अस्पतालों व संस्थानों के बाहर अवैध पार्किंग बनी रोजमर्रा की परेशानी

गुरशरण सिंह | सुरिंदर सिंहमोहाली | समर न्यूजमोहाली में बड़े अस्पतालों, सरकारी संस्थानों और कॉरपोरेट कंपनियों के बाहर सड़क किनारे हो रही पार्किंग लोगों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। शहर की कई प्रमुख सड़कों पर वाहन चालकों द्वारा नियमों की अनदेखी कर गाड़ियां खड़ी करने से रोजाना जाम की स्थिति पैदा हो...

प्यार और पसंद की शादी की कीमत जान देकर क्यों? पंजाब में ‘ऑनर किलिंग’ पर फिर सवाल

तरनतारन में 22 वर्षीय युवक की हत्या ने फिर बढ़ाई चिंताजुलाई में फरीदकोट में युवती की हत्या का मामला, 2025 में अमृतसर में बेटी और उसके प्रेमी की हत्या से भी दहला था राज्यसमर न्यूज | तरनतारन पंजाब में पसंद की शादी और पारिवारिक असहमति से जुड़े खूनी विवादों का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.