Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेड मारने वाले डीएसपी कोर्ट में गैरहाजिर, देह व्यापार के मामले में तीन बरी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नौ साल पुराने एक देह व्यापार के मामले में तीन आरोपित सबूतों के अभाव के चलते जिला अदालत से बरी हो गए। इस केस में पुलिस की भी बड़ी लापरवाही सामने आई। जिस डीएसपी ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया था, वह क्रास एग्जामिनेशन के लिए अदालत में पेश ही नहीं हुए। इसका लाभ आरोपितों को हुआ और पुलिस ने उन्हें बरी कर दिया। बरी होने वालों में सेक्टर-41 निवासी सुलक्खन सिंह उर्फ सुक्खी, दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल निवासी योगिता तामंग और बलटाना निवासी गुरदर्शन सिंह शामिल हैं। इस केस में दो युवतियां भी आरोपित थीं, लेकिन वह कभी अदालत में पेश नहीं हुई तो उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

नवंबर 2017 में पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी कि एक गिरोह कार में घूमता है और लड़कियां सप्लाई करता है। पुलिस ने तत्कालीन डीएसपी दीपक यादव की अगुवाई में आइएसबीटी, सेक्टर-43 के पास एक फर्जी कस्टमर भेजकर गिरोह में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें तीन युवतियां भी थीं। पुलिस ने इनके खिलाफ इमोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। इसके बाद डीएसपी दीपक यादव की दिल्ली में ट्रांसफर हो गई। वहां उन्होंने एडिशनल डीसीपी के पद पर जाइन कर लिया I

कोर्ट ने कहा-ऐसी गवाही अधूरी और एकतरफा

ट्रायल के दौरान डीएसपी दीपक यादव गवाही देने के लिए अदालत में पेश हुए थे। उन्होंने पूरे मामले को अदालत के समक्ष रखा और बताया कि किस तरह उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर इस रैकेट को पकड़ा था, लेकिन 30 सितंबर 2023 को उन्हें क्रास एग्जामिनेशन के लिए फिर से अदालत में पेश होना था, जहां वह गैर हाजिर हो गए। बचाव पक्ष के वकीलों को उनसे सवाल-जवाब करने का मौका ही नहीं मिला। इतना ही नहीं, वह पूरे मुकदमे के दौरान दोबारा अदालत में दोबारा कभी पेश नहीं हुए, जबकि वह खुद इस केस के शिकायतकर्ता और जांच अधिकारी थे। ऐसे में अदालत ने कहा कि किसी मामले के मुख्य गवाह या शिकायतकर्ता की जिरह नहीं होने पर उसकी गवाही अधूरी और एकतरफा रहती है। ऐसे बयान को आरोपितों के खिलाफ सबूतों के तौर पर माना नहीं जा सकता। ऐसे में अदालत ने आरोपितों को संदेह का लाभ दिया।

कोर्ट ने पूछा पीड़ित कौन, पुलिस के पास नहीं था जवाब

अदालत ने फैसले में अभियोजन की कहानी पर एक अहम सवाल उठाया। पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान तीन लड़कियां कार में मिली थीं और आरोप था कि उन्हें देह व्यापार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था, लेकिन तीनों लड़कियों को ही इस मामले में आरोपित बनाया गया था। अदालत ने पूछा कि यदि वह तीनों आरोपित थीं तो पीड़ित कौन थी। अभियोजन यह भी साबित नहीं कर सका कि किस लड़की को देह व्यापार के लिए लाया गया था। इसके अलावा पुलिस के पास कोई स्वतंत्र गवाह भी नहीं था। जिससे पुलिस का केस काफी कमजोर पड़ गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रेड मारने वाले डीएसपी कोर्ट में गैरहाजिर, देह व्यापार के मामले में तीन बरी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नौ साल पुराने एक देह व्यापार के मामले में तीन आरोपित सबूतों के अभाव के चलते जिला अदालत से बरी हो गए। इस केस में पुलिस की भी बड़ी लापरवाही सामने आई। जिस डीएसपी ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया था, वह क्रास एग्जामिनेशन के लिए अदालत में...

झज्जर में 2 क्विंटल नकली पनीर बरामद, पुलिस ने मौके पर कराया नष्ट

Summer express, झज्जर। झज्जर शहर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से करीब 2 क्विंटल नकली पनीर बरामद किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीकानेर चौक के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध पिकअप को रोका था। तलाशी के दौरान वाहन में रखे करीब आधा दर्जन...

हरियाणा में 1,856 कनाल शामलात जमीन की हेराफेरी, 112 आरोपियों पर चार्जशीट

Summer express , पलवल। हरियाणा के होडल तहसील के फास्टकूनगर गांव में सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज 1,856 कनाल 13 मरला शामलात जमीन को कथित तौर पर कागजों में निजी संपत्ति दिखाकर बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में 11 रजिस्ट्रियों के जरिए शामलात जमीन का मालिकाना हक निजी विक्रेताओं और खरीदारों के नाम...

मानेसर में अतिक्रमण हटाने गई निगम टीम पर पथराव, दो कर्मचारी घायल

Summer express , गुरुग्राम। मानेसर नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम पर  देर शाम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान रेहड़ी-पटरी संचालकों ने कथित तौर पर पथराव कर दिया। घटना गांव अलीयर-बास्कुशला स्थित शंकर की ढाणी के पास मुख्य सड़क पर हुई। निगम की टीम यहां सड़क किनारे बनी अवैध मार्केट और रेहड़ियों को हटाने पहुंची...

अंबाला में 30 दिन से हड़ताल पर कर्मचारी, मुंडन करवाकर सरकार के खिलाफ जताया रोष

Summer express, अंकुर कपूर ,अंबाला छावनी। नगर पालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चल रही हड़ताल के 30वें दिन शुक्रवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। सरकार के रवैये से नाराज कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर रोष जताया और नगर परिषद अंबाला छावनी के गेट के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.