Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला के 40 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति, 10 सितंबर तक आवेदन

Summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। विद्यार्थियों को डाक टिकट संग्रह यानी फिलेटली से जोड़ने और देश के इतिहास व संस्कृति के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से डाक विभाग की ओर से ‘दीनदयाल स्पर्श योजना’ चलाई जा रही है। योजना के तहत छठी से नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस वर्ष पूरे हरियाणा से 40 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा और प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को सालाना 6 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

जीपीओ अंबाला छावनी के प्रवर डाकपाल प्रभात गोयल ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों का फिलेटलिक क्लब का सदस्य होना जरूरी है। विद्यार्थी 200 रुपये में फिलेटलिक अकाउंट खुलवा सकते हैं और इसके बाद योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के तहत एमसीक्यू आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर पूरे हरियाणा से 40 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

प्रभात गोयल ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों में डाक टिकट संग्रह की रुचि विकसित करना है। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोग पुराने और ऐतिहासिक सिक्कों का संग्रह करते हैं, उसी तरह डाक टिकटों का संग्रह भी ज्ञानवर्धक और रोचक शौक है। डाक टिकटों के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के इतिहास, महापुरुषों, महत्वपूर्ण घटनाओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी जानकारी हासिल करने का अवसर मिलता है।

उन्होंने बताया कि अंबाला छावनी जीपीओ और गुरुग्राम में फिलेटलिक क्लब संचालित किए जा रहे हैं। हालांकि फिलेटली से जुड़ी योजनाओं का लाभ पूरे हरियाणा के विद्यार्थी उठा सकते हैं। क्लबों के माध्यम से विद्यार्थियों को नई जारी होने वाली डाक टिकटों की जानकारी दी जाती है और उन्हें टिकट देखने व संग्रह करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

डाक विभाग की टीमें हरियाणा के विभिन्न स्कूलों में जाकर प्राचार्यों से संपर्क कर विद्यार्थियों को योजना की जानकारी दे रही हैं। विभाग के अनुसार, अब तक करीब एक हजार विद्यार्थी फिलेटली से जुड़ चुके हैं और उनके फिलेटलिक अकाउंट खोले जा चुके हैं। पिछले वर्ष अंबाला से 65 नए विद्यार्थी फिलेटली से जुड़े थे, जिनमें से 14 विद्यार्थियों का चयन योजना के लिए हुआ था।

प्रभात गोयल ने छठी से नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में योजना में भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि ‘दीनदयाल स्पर्श योजना’ के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी डाक टिकटों के माध्यम से देश के इतिहास को जानने के साथ-साथ इस योजना के जरिए छात्रवृत्ति का लाभ भी उठा सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में 30 दिन से हड़ताल पर कर्मचारी, मुंडन करवाकर सरकार के खिलाफ जताया रोष

Summer express, अंकुर कपूर ,अंबाला छावनी। नगर पालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चल रही हड़ताल के 30वें दिन शुक्रवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। सरकार के रवैये से नाराज कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर रोष जताया और नगर परिषद अंबाला छावनी के गेट के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर...

अंबाला के 40 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति, 10 सितंबर तक आवेदन

Summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। विद्यार्थियों को डाक टिकट संग्रह यानी फिलेटली से जोड़ने और देश के इतिहास व संस्कृति के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से डाक विभाग की ओर से ‘दीनदयाल स्पर्श योजना’ चलाई जा रही है। योजना के तहत छठी से नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की...

दशहरे से पहले कुल्लू-मनाली सफर होगा आसान, दयोड़-हणोगी की एक टनल 10 दिन में खुलेगी

खतरनाक हाईवे से मिलेगी राहत, ट्रायल बेस पर शुरू होगा दोतरफा यातायात   दूसरी टनल की मरम्मत का काम बाद में होगा पूरा Summer express/मंडी, धर्मवीर-: कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत पंडोह बायपास टकोली प्रोजेक्ट में दयोड़ से हणोगी के बीच निर्मित...

लद्दाख से धर्मशाला लौटे दलाई लामा, कांगड़ा एयरपोर्ट पर उमड़ा आस्था और स्वागत का सैलाब

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा -:तिब्बती धर्मगुरु और 14वें दलाई लामा शुक्रवार को अपने दो महीने से अधिक लंबे लद्दाख प्रवास के बाद धर्मशाला वापस लौट आए। दलाई लामा वायुसेना के विशेष विमान से कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन की खबर मिलते ही एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय के लोग और स्थानीय नागरिक...

संसद मार्ग थाने के बाहर CJP समर्थकों का प्रदर्शन, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग

Summer express, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों ने शुक्रवार को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास समेत कई समर्थक शामिल हुए। प्रदर्शनकारी खुद को हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर बताने वाले स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। भारद्वाज पर एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.