Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना जासूसी मामले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से भेजी गई पिस्तौल बरामद

Summer express, लुधियाना। फिरोजपुर रोड स्थित जूतों की दुकान की आड़ में सीसीटीवी कैमरे लगाकर सैन्य क्षेत्र की निगरानी करने के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपितों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने 32 बोर की एक पिस्तौल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रछपाल सिंह, रोहित और वरिंदर के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि बरामद पिस्तौल पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स ने आरोपितों तक पहुंचाई थी। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि उन्हें हथियार बेचकर उससे अपने खर्च निकालने के निर्देश दिए गए थे।

लुधियाना के बाद फिरोजपुर और राजस्थान जाने की थी योजना

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपितों की गतिविधियां केवल लुधियाना तक सीमित नहीं थीं। कथित तौर पर उन्हें लुधियाना के बाद फिरोजपुर और राजस्थान भेजने की योजना थी। वहां भी इसी तरह सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर सैन्य क्षेत्रों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की निगरानी की जानी थी।

जांच एजेंसियों के अनुसार, कैमरों के जरिए सैन्य गतिविधियों और संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें व वीडियो रिकॉर्ड कर पाकिस्तान में बैठे आईएसआई हैंडलर्स तक पहुंचाने की साजिश रची गई थी। हालांकि, योजना को आगे बढ़ाने से पहले ही पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

अलग-अलग जगहों पर बुलाकर दी गई रकम

जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपितों को पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर कई बार पैसे दिए गए थे। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपितों को किन स्थानों पर बुलाया गया, उन्हें किस माध्यम से रकम दी गई और अब तक कितनी धनराशि पहुंचाई गई।

पुलिस पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स और आरोपितों के बीच संपर्क के माध्यम की भी जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि तीनों को अब तक कितने टास्क दिए गए थे और नेटवर्क में उनके अलावा कौन-कौन लोग शामिल हैं।

हथियार बरामद होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

जासूसी के मामले में हथियार बरामद होने के बाद पुलिस जांच का दायरा और बढ़ गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि पाकिस्तान से भेजी गई पिस्तौल पंजाब तक किस रास्ते से पहुंची और आरोपितों को यह हथियार किसने उपलब्ध कराया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हथियार को अमृतसर के सीमावर्ती इलाके के रास्ते पंजाब में लाया गया था। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपितों को हथियार का इस्तेमाल किसी अन्य आपराधिक या देश विरोधी गतिविधि के लिए करने के निर्देश तो नहीं दिए गए थे।

पुलिस आरोपितों के मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड, डिजिटल गतिविधियों, बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की भी गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ आगे बढ़ने पर पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स और इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

देशभर में मानसून का कहर, 20 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून ने एक बार फिर रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 4 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत करीब 20 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक की संभावना है।...

लुधियाना जासूसी मामले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से भेजी गई पिस्तौल बरामद

Summer express, लुधियाना। फिरोजपुर रोड स्थित जूतों की दुकान की आड़ में सीसीटीवी कैमरे लगाकर सैन्य क्षेत्र की निगरानी करने के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपितों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने 32 बोर की एक पिस्तौल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रछपाल सिंह, रोहित और वरिंदर के रूप में हुई है। पुलिस...

नेपाल में बाढ़ के नौ दिन बाद हाइड्रोपावर सुरंग से दो लोग जिंदा बचाए गए

Summer express, काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी अचानक बाढ़ के नौ दिन बाद राहत और बचाव अभियान में बड़ी सफलता मिली है। त्रिशूली स्थित एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से कम से कम दो लोगों को जिंदा बाहर निकाला गया है। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उम्मीद जगी है कि सुरंगों में फंसे अन्य...

नए एसएसपी वरुण शर्मा ने संभाला मोहाली का कार्यभार, बोले- ऑर्गेनाइज्ड क्राइम, गैंगस्टर और एक्सटॉर्शन पर जीरो टॉलरेंस

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजमोहाली के नए आईपीएस एसएसपी वरुण शर्मा ने गुरुवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मोहाली में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री और डीजीपी पंजाब का...

गांव संभालकी में दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व मेयर जीती सिद्धू और रूबी सिद्धू की मौजूदगी में हुए शामिल

गुरशरण सिंह | सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहालीगांव संभालकी में कांग्रेस पार्टी को उस समय मजबूती मिली जब मोहाली के पूर्व मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू और युवा कांग्रेस नेता कंवरबीर सिंह रूबी सिद्धू की अगुवाई में दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।इस मौके पर नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.