Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चुराह में ओलावृष्टि की मार, मटर की 50% फसल बर्बाद; किसानों ने मांगा मुआवजा

Summer express/चंबा, मंजूर पठान-:चुराह विधानसभा क्षेत्र की भराड़ा पंचायत में देर शाम हुई अचानक भारी ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। ओलावृष्टि से पंचायत के दो मुहाल में मटर की फसल को करीब 50 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचने का अनुमान है। किसानों के मुताबिक इस नुकसान से उन्हें लाखों रुपये की आर्थिक क्षति उठानी पड़ सकती है।भराड़ा पंचायत में हर वर्ष किसान मटर की फसल के माध्यम से करीब पांच से छह करोड़ रुपये का कारोबार करते हैं। ऐसे में फसल तैयार होने से पहले ही मौसम की मार पड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि वे बड़ी मुश्किल से बीज और अन्य कृषि सामग्री का इंतजाम करते हैं और फसल बाजार में बिकने के बाद ही अपनी लागत निकाल पाते हैं। इस बार अचानक हुई ओलावृष्टि ने उनकी पूरी आर्थिक गणना बिगाड़ दी है।

ओलावृष्टि के बाद प्रभावित किसानों ने प्रशासन और प्रदेश सरकार से फसल नुकसान का आकलन करवाकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि मटर की फसल को भारी नुकसान होने से उनकी आय प्रभावित होगी और आने वाले समय में बीज तथा कृषि संबंधी खर्च जुटाना भी मुश्किल हो सकता है।वहीं, चुराह के तहसीलदार आशीष ठाकुर ने बताया कि देर रात भराड़ा पंचायत के दो मुहाल में भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे मटर की फसल को करीब 50 प्रतिशत नुकसान पहुंचने की सूचना है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग के पटवारी को मौके पर जाकर किसानों की फसल को हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।तहसीलदार ने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार होने के बाद प्रभावित किसान कृषि विभाग अथवा संबंधित इंश्योरेंस कंपनी के माध्यम से अपने क्लेम की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकेंगे। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुराह में ओलावृष्टि की मार, मटर की 50% फसल बर्बाद; किसानों ने मांगा मुआवजा

Summer express/चंबा, मंजूर पठान-:चुराह विधानसभा क्षेत्र की भराड़ा पंचायत में देर शाम हुई अचानक भारी ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। ओलावृष्टि से पंचायत के दो मुहाल में मटर की फसल को करीब 50 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचने का अनुमान है। किसानों के मुताबिक इस नुकसान से उन्हें लाखों रुपये की आर्थिक...

ढली में 6.5 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार, जांच में पंजाब तक पहुंची सप्लाई चेन..मुख्य सप्लायर भी दबोचा

Summer express/शिमला,संजू-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ढली पुलिस ने 6.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए इसके मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के फाजिल्का...

पलवल में पोषण अभियान: गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गांव रायदासका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं और...

चलती बस में मोबाइल पर बात करता रहा ड्राइवर, 60 यात्रियों की जान जोखिम में

summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा रोडवेज की चलती बस में ड्राइवर के मोबाइल फोन पर बात करते हुए बस चलाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में ड्राइवर फोन पर बातचीत करने के साथ बस को ओवरटेक करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस...

केएमपी एक्सप्रेसवे पर खड़े खराब कैंटर से टकराई पिकअप, सहायक की मौत

summer express , झज्जर। केएमपी एक्सप्रेसवे पर सिलोठी गांव के पास रात करीब 9:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े खराब कैंटर से पीछे से पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप में सवार सहायक की मौत हो गई, जबकि चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.