Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ढली में 6.5 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार, जांच में पंजाब तक पहुंची सप्लाई चेन..मुख्य सप्लायर भी दबोचा

Summer express/शिमला,संजू-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ढली पुलिस ने 6.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए इसके मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के फाजिल्का जिले से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में अंतरराज्यीय नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

एएसपी शिमला मेहर पंवर के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को पुलिस थाना ढली की टीम भट्टाकुफर-ढली टनल मार्ग पर गश्त और अपराध रोकथाम ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका। कार में दो युवक सवार थे। चालक की पहचान 25 वर्षीय दुष्यंत वर्मा निवासी सुन्नी, जिला शिमला और दूसरे युवक की पहचान 24 वर्षीय अक्षय शर्मा निवासी आनी, जिला कुल्लू के रूप में हुई।वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के कब्जे से 6.5 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना ढली में अभियोग संख्या 84/2026 के तहत NDPS Act की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने मामले को केवल स्थानीय स्तर की तस्करी तक सीमित न रखते हुए आरोपियों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां खंगालनी शुरू कीं। जांच के दौरान पुलिस को कथित मुख्य सप्लायर अजय कुमार (24 वर्ष) के बारे में जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक अजय कुमार ने फाजिल्का क्षेत्र से हेरोइन हासिल की और बाद में मोहाली में अक्षय शर्मा को इसकी सप्लाई की थी।जांच में दोनों के बीच 10,500 रुपये के वित्तीय लेन-देन और फोन कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से जुड़े साक्ष्य भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है।इन साक्ष्यों के आधार पर ढली पुलिस की विशेष अन्वेषण टीम पंजाब रवाना हुई। टीम ने 14 सितंबर 2026 को गांव मोजेवाला, तहसील जलालाबाद, जिला फाजिल्का में दबिश देकर अजय कुमार को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। मामले में आगामी जांच जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Trending

ढली में 6.5 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार, जांच में पंजाब तक पहुंची सप्लाई चेन..मुख्य सप्लायर भी दबोचा

Summer express/शिमला,संजू-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ढली पुलिस ने 6.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए इसके मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के फाजिल्का...

पलवल में पोषण अभियान: गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गांव रायदासका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं और...

चलती बस में मोबाइल पर बात करता रहा ड्राइवर, 60 यात्रियों की जान जोखिम में

summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा रोडवेज की चलती बस में ड्राइवर के मोबाइल फोन पर बात करते हुए बस चलाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में ड्राइवर फोन पर बातचीत करने के साथ बस को ओवरटेक करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस...

केएमपी एक्सप्रेसवे पर खड़े खराब कैंटर से टकराई पिकअप, सहायक की मौत

summer express , झज्जर। केएमपी एक्सप्रेसवे पर सिलोठी गांव के पास रात करीब 9:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े खराब कैंटर से पीछे से पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप में सवार सहायक की मौत हो गई, जबकि चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

हैबतपुर पुल के पास नहर से 80 वर्षीय रिटायर्ड चिकित्सक का शव बरामद

summer express , करनाल। हैबतपुर पुल के पास नहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 80 वर्षीय सेवानिवृत्त चिकित्सक दौलत राम का शव बरामद हुआ है। बुजुर्ग के लापता होने के बाद परिजन और गोताखोर कई दिनों से नहर में उनकी तलाश कर रहे थे।  निगदू थाना पुलिस को हैबतपुर पुल के पास नहर में शव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.