Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चलती बस में मोबाइल पर बात करता रहा ड्राइवर, 60 यात्रियों की जान जोखिम में

summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा रोडवेज की चलती बस में ड्राइवर के मोबाइल फोन पर बात करते हुए बस चलाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में ड्राइवर फोन पर बातचीत करने के साथ बस को ओवरटेक करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस में करीब 60 यात्री सवार थे। एक यात्री ने ड्राइवर की इस लापरवाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो अधिकारियों तक पहुंचने के बाद रोडवेज विभाग ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में ड्राइवर बस चलाते समय लगातार मोबाइल फोन पर बात करता नजर आ रहा है। आरोप है कि वह करीब 10 मिनट तक फोन पर बातचीत करता रहा। इसी दौरान उसने बस को ओवरटेक भी किया। यात्री ने पूरी घटना अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो करनाल रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह तक पहुंचा। अधिकारियों ने वीडियो में दिखाई दे रही बस की पहचान कर जांच की। जांच में पता चला कि बस असंध सब डिपो की थी और बाहरी से करनाल की ओर आ रही थी। इस बस पर ड्राइवर प्रदीप की ड्यूटी थी।

महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि वीडियो 15 सितंबर की सुबह का है। वीडियो सामने आने के बाद ड्राइवर प्रदीप को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और उससे पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। ड्राइवर का जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

रोडवेज अधिकारियों ने सभी बस चालकों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में पोषण अभियान: गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गांव रायदासका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं और...

चलती बस में मोबाइल पर बात करता रहा ड्राइवर, 60 यात्रियों की जान जोखिम में

summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा रोडवेज की चलती बस में ड्राइवर के मोबाइल फोन पर बात करते हुए बस चलाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में ड्राइवर फोन पर बातचीत करने के साथ बस को ओवरटेक करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस...

केएमपी एक्सप्रेसवे पर खड़े खराब कैंटर से टकराई पिकअप, सहायक की मौत

summer express , झज्जर। केएमपी एक्सप्रेसवे पर सिलोठी गांव के पास रात करीब 9:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े खराब कैंटर से पीछे से पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप में सवार सहायक की मौत हो गई, जबकि चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

हैबतपुर पुल के पास नहर से 80 वर्षीय रिटायर्ड चिकित्सक का शव बरामद

summer express , करनाल। हैबतपुर पुल के पास नहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 80 वर्षीय सेवानिवृत्त चिकित्सक दौलत राम का शव बरामद हुआ है। बुजुर्ग के लापता होने के बाद परिजन और गोताखोर कई दिनों से नहर में उनकी तलाश कर रहे थे।  निगदू थाना पुलिस को हैबतपुर पुल के पास नहर में शव...

मेरठ में STP से क्लोरीन गैस लीक, कई लोगों की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप

summer express , मेरठ। पल्लवपुरम फेज-दो स्थित आकांक्षा एंबिएंस कॉलोनी के पास मंगलवार को मलजल शोधन संयंत्र (STP) में क्लोरीन गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया। गैस की तेज गंध फैलने के बाद आसपास रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई परिवार बच्चों और बुजुर्गों को लेकर घरों से बाहर निकल आए। गैस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.