summer express , जालंधर। लंबा पिंड चौक के पास इंडस्ट्री एरिया में देर रात बिस्कुट और नमकीन बनाने वाली फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग कुछ ही देर में तेजी से फैल गई और फैक्टरी से ऊंची लपटें व धुएं का गुबार उठने लगा। आग की लपटें दूर तक दिखाई देने के कारण आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार आग रात करीब 11 बजे लगी। फैक्टरी मालिक तुलसी राम ने बताया कि वह परिवार के साथ फैक्टरी की ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। इसी दौरान उन्हें नीचे से धुआं उठता दिखाई दिया और आग की लपटें नजर आईं। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए तीन फायर टेंडरों की मदद ली गई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया और इसे आगे फैलने से रोक दिया।
फैक्टरी मालिक के मुताबिक आग की चपेट में आने से फैक्टरी में रखा लाखों रुपये का स्टॉक जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से हुए कुल नुकसान का आकल