Summer express/चंबा,मंजूर पठान-:चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र की चरड़ा पंचायत के भरनी गांव में देर रात आग लगने से एक मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की इस घटना में घर के अंदर रखा पूरा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार पीड़ित परिवार को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मकान के पूरी तरह जल जाने के कारण परिवार के सामने अब रहने का संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही उपमंडल प्रशासन ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए राहत सामग्री उपलब्ध करवाई।
जानकारी के अनुसार चरड़ा पंचायत के भरनी गांव में देर रात अचानक एक मकान में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और घर जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग की इस घटना में घर में रखा सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना के बाद परिवार के पास न तो रहने के लिए मकान बचा और न ही घरेलू उपयोग का सामान।घटना की सूचना मिलने के बाद उपमंडल चुराह प्रशासन ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के तौर पर पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ ही परिवार को कंबल और तिरपाल भी उपलब्ध करवाए गए हैं, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके।वहीं, प्रशासन की ओर से बताया गया है कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मैनुअल के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नियमों के तहत पीड़ित परिवार को निर्धारित सहायता राशि उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।