Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, शिमला समेत कई इलाकों में बारिश

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। शिमला सहित मैदानी और मध्य-पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई। वहीं, जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों और दर्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बारालाचा दर्रा सहित चंबा के ऊपरी क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई है। बिलासपुर, मंडी और सिरमौर में मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि बिलासपुर में सबसे अधिक करीब 86 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के मैदानी और मध्य-पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं लाहुल-स्पीति और किन्नौर के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 18 सितंबर को कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, शिमला और बिलासपुर में देर दोपहर या शाम के समय गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।19 सितंबर से प्रदेश में मौसम में सुधार आने की संभावना है। 23 सितंबर तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने और धूप खिलने का अनुमान है। हालांकि कांगड़ा और सिरमौर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है।

बारिश के चलते प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों की तुलना में तापमान करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे आया है। शिमला में अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री, सोलन में 28 डिग्री, जबकि मैदानी इलाकों में तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम साफ होने के बाद 19 सितंबर से तापमान में फिर 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

वहीं, 1 जून से 17 सितंबर तक प्रदेश में मानसून की कुल बारिश सामान्य से 10 प्रतिशत कम रही है। लाहुल-स्पीति में सामान्य से 64 प्रतिशत और हमीरपुर में 31 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है। जबकि शिमला में सामान्य से 15 प्रतिशत और कुल्लू में 7 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, शिमला समेत कई इलाकों में बारिश

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। शिमला सहित मैदानी और मध्य-पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई। वहीं, जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों और दर्रों में सीजन की...

मंडी बाईपास टनल निर्माण में 60 फीसदी खुदाई पूरी,सितंबर 2027 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट के तहत मंडी शहर को बाईपास करने के लिए बनाई जा रही दो टनलों के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। टनलों की खुदाई का करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। निर्माण कार्य कर रही भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सितंबर 2027 तक पूरे प्रोजेक्ट...

625 पेटी शराब से लदा वाहन पकड़ा, डिस्टिलरी पर भी कार्रवाई

summer express, चंडीगढ़। आबकारी कानूनों के उल्लंघन और शराब की अवैध आवाजाही के खिलाफ चंडीगढ़ आबकारी एवं कराधान विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग और चंडीगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने एक वाहन को रोककर उसमें करीब 625 पेटी शराब बरामद की। विभाग ने शराब की खेप के स्रोत और उसकी आवाजाही को...

वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों संग अनुराग ठाकुर ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, UPI टैक्स को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हमीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान...

फरीदाबाद में 15 करोड़ की कोकीन बरामद, तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार

summer express , अनिल मंगला, फरीदाबाद। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 करोड़ रुपये कीमत की कोकीन के साथ तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नाइजीरिया और कैमरून के रहने वाले हैं। आरोपियों को दिल्ली बॉर्डर क्षेत्र से पकड़ा गया है। फिलहाल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.