Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी बाईपास टनल निर्माण में 60 फीसदी खुदाई पूरी,सितंबर 2027 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट के तहत मंडी शहर को बाईपास करने के लिए बनाई जा रही दो टनलों के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। टनलों की खुदाई का करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। निर्माण कार्य कर रही भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सितंबर 2027 तक पूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बिजनी स्थित निर्माण स्थल पर कंपनी की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना और हवन-पाठ का आयोजन किया गया।इस दौरान कंपनी के जीएम आर.सी.एस. रावत ने अधिकारियों, कर्मचारियों और कामगारों के साथ हवन में भाग लिया। पूर्णाहुति के बाद भगवान विश्वकर्मा की आरती की गई और प्रोजेक्ट के सफल एवं समयबद्ध पूरा होने की कामना की गई।

मीडिया से बातचीत में आर.सी.एस. रावत ने बताया कि मंडी शहर को बाईपास करने के उद्देश्य से करीब 3.5 किलोमीटर लंबी दो टनलों का निर्माण किया जा रहा है। एनएचएआई के इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य मार्च 2025 में शुरू हुआ था। अब तक टनलों की खुदाई का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।उन्होंने कहा कि परियोजना को सितंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और कंपनी प्रबंधन तय समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत है। विश्वकर्मा पूजा के दौरान भी भगवान विश्वकर्मा से प्रोजेक्ट के जल्द और सुरक्षित पूरा होने की प्रार्थना की गई।इन दोनों टनलों के निर्माण से मंडी शहर में यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। पठानकोट-मंडी तथा कुल्लू-मनाली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को शहर के भीतर से गुजरने के बजाय बाईपास मार्ग के माध्यम से आवाजाही की सुविधा मिलेगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ आम राहगीरों को भी आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी बाईपास टनल निर्माण में 60 फीसदी खुदाई पूरी,सितंबर 2027 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट के तहत मंडी शहर को बाईपास करने के लिए बनाई जा रही दो टनलों के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। टनलों की खुदाई का करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। निर्माण कार्य कर रही भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सितंबर 2027 तक पूरे प्रोजेक्ट...

625 पेटी शराब से लदा वाहन पकड़ा, डिस्टिलरी पर भी कार्रवाई

summer express, चंडीगढ़। आबकारी कानूनों के उल्लंघन और शराब की अवैध आवाजाही के खिलाफ चंडीगढ़ आबकारी एवं कराधान विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग और चंडीगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने एक वाहन को रोककर उसमें करीब 625 पेटी शराब बरामद की। विभाग ने शराब की खेप के स्रोत और उसकी आवाजाही को...

वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों संग अनुराग ठाकुर ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, UPI टैक्स को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हमीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान...

फरीदाबाद में 15 करोड़ की कोकीन बरामद, तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार

summer express , अनिल मंगला, फरीदाबाद। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 करोड़ रुपये कीमत की कोकीन के साथ तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नाइजीरिया और कैमरून के रहने वाले हैं। आरोपियों को दिल्ली बॉर्डर क्षेत्र से पकड़ा गया है। फिलहाल...

रेवाड़ी में गोवंश तस्करी का प्रयास नाकाम: तीन गोवंश मुक्त, तस्करों ने की फायरिंग

summer express, रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड पर  रात गोवंश तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस और गोरक्षक दल की टीम ने पीछा कर तीन गोवंशियों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि तस्करों की गाड़ी को रोकने के लिए रास्ते में कांटे डाले गए थे, जिससे वाहन के टायर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.