Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूंह में 500 रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े :17 घायल, गोली चलने की भी चर्चा

summer express ,नूंह। फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के गांव बीवा में महज 500 रुपये की उधारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में महिलाओं समेत दोनों पक्षों के करीब 17 लोग घायल हुए हैं। कई घायलों के सिर में चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार गांव बीवा में 500 रुपये की उधारी को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई थी। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। अचानक हुए संघर्ष से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पहले पक्ष से सुमेर पुत्र अमीर, अरशद पुत्र सुमेर, आरिफ पुत्र सुमेर, तारीफ पुत्र सुमेर, साकिर पुत्र असलूप, इरफान पुत्र सुमेर और सोकत पुत्र फजरु घायल बताए गए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से तैय्यब पुत्र दीन मोहम्मद, निसार, इनाम, रिजवाना पुत्री तैय्यब, मिस्कीना पत्नी तैय्यब, अली मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद, मुस्तकीम पुत्र अय्यूब और फिरदोस पुत्री अय्यूब के घायल होने की जानकारी है। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।

सभी घायलों को उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिरोजपुर झिरका ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को मंडीखेड़ा स्थित अल-आफिया अस्पताल रेफर किया गया। वहीं दो गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

घटना के दौरान गोली चलने की चर्चा भी सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल बताए जा रहे एक वीडियो में कुछ महिलाओं के हाथों में बंदूक दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने गोली चलने की पुष्टि नहीं की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सीएचसी फिरोजपुर झिरका के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनुज ने बताया कि एक पक्ष के सात और दूसरे पक्ष के तीन लोगों की एमएलआर काटी गई है। कुछ महिलाओं समेत अन्य घायलों की मेडिकल जांच अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि अधिकतर घायलों के सिर में चोटें आई हैं।

फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और घायलों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रोहतक में नहर में डूबे 23 वर्षीय युवक का शव बरामद, दोस्तों संग गया था नहाने

summer express ,रोहतक। जिले के गांव बहुअकबरपुर के पास काहनौर हेड पर नहर में डूबे करीब 23 वर्षीय युवक का शव अगले दिन बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान बहुअकबरपुर निवासी राकेश उर्फ गोलू के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

नूंह में 500 रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े :17 घायल, गोली चलने की भी चर्चा

summer express ,नूंह। फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के गांव बीवा में महज 500 रुपये की उधारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में महिलाओं समेत दोनों पक्षों के करीब 17 लोग घायल हुए...
Summer Express - Auto Draft

हैदराबाद में 5 लाख की रिश्वत लेते SI गिरफ्तार, SHO के कहने पर रकम लेने का आरोप

summer express ,हैदराबाद। एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बुधवार रात मल्कजगिरी कमिश्नरेट के कीसारा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सब-इंस्पेक्टर दयापा ज्ञानेंद्र रेड्डी को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ACB के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर ने कीसारा थाने में दर्ज एक मामले के शिकायतकर्ता और उसके दोस्त को परेशान नहीं करने तथा...
Summer Express - संसद सत्र में शामिल होने को अमृतपाल सिंह ने मांगी पैरोल

अमृतपाल सिंह को राजनीति में काम करने का मौका मिलना चाहिए: द ग्रेट खली

summer express , चंडीगढ़। पंजाब में नशे के खिलाफ भाजपा की ओर से 18 सितंबर से शुरू होने वाली ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ से पहले भाजपा नेता और पूर्व WWE चैंपियन द ग्रेट खली ने खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर बयान दिया है। एक इंटरव्यू में खली ने कहा कि अमृतपाल सिंह...

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगता पेंशन से जुड़े केंद्र के 271 मामले किए खारिज

summer express , नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिकों को दिव्यांगता पेंशन दिए जाने के आदेशों को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार की 271 अपीलें खारिज कर दी हैं। अदालत ने रक्षा मंत्रालय की वर्ष 2015 की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दिव्यांग सैनिकों को पेंशन लाभ से वंचित करने वाले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.