Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में युवाओं में बढ़ते नशे पर चिंता, पुलिस ने तस्करों के खिलाफ तेज किया अभियान

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। जिले में युवाओं के बीच बढ़ते नशे के चलन को लेकर पुलिस, व्यापारी वर्ग और आम नागरिकों ने चिंता जताई है। पुलिस की ओर से नशा तस्करी पर रोक लगाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद नशे के आदी लोग सुनसान स्थानों पर नशीले इंजेक्शन और चिट्टे का सेवन करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे की समस्या का एक बड़ा कारण बेरोजगारी भी है और इससे निपटने के लिए युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने की जरूरत है।

व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में युवाओं में नशे की लत बढ़ने की चिंता सामने आई है। उनका कहना है कि नशे के कारोबार में होने वाली कमाई की वजह से कुछ युवा इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। व्यापारियों का मानना है कि सरकार को रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ नशा तस्करों और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

व्यापारी हरजीत कुमार बुद्धि राजा ने कहा कि नशा तस्करों और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कानून लागू होने चाहिए, ताकि उन्हें आसानी से जमानत न मिले और वे दोबारा इस अवैध कारोबार में शामिल न हो सकें। आरटीआई एक्टिविस्ट पवन कुमार बांगा और स्थानीय नागरिक राजेंद्र कुमार ने भी युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई और इसके खिलाफ प्रभावी कदम उठाने की जरूरत बताई।

इनेलो प्रवक्ता ओंकार सिंह ने आरोप लगाया कि हरियाणा के कई शहरों और गलियों में नशे की बिक्री हो रही है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस और प्रशासन के साथ आम जनता की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने सरकार से नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।

वहीं, अंबाला के डीएसपी हेडक्वार्टर विजय कुमार ने बताया कि पुलिस नशे के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। नशा प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस ने नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया है और तकनीकी माध्यमों से तस्करी के नेटवर्क पर नजर रखी जा रही है।

डीएसपी के अनुसार पुलिस समय-समय पर नशा तस्करों और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर नशीले पदार्थों की खेप बरामद करती है। बरामद नशीले पदार्थों को नियमानुसार नष्ट करने के साथ-साथ नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।

विजय कुमार ने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने की अपील की। इसी उद्देश्य से अंबाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने के लिए नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। लीग में विभिन्न टीमें क्रिकेट मुकाबलों में हिस्सा लेंगी और एसपी अंबाला की टीम भी प्रतियोगिता में शामिल होगी।

भाजपा नेता एवं समाजसेवी अनुभव अग्रवाल ने बताया कि लीग में उत्तरी भारत से करीब 3000 टीमों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। विजेता टीमों को लाखों रुपये की पुरस्कार राशि के अलावा लैपटॉप और अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों से जोड़ना और उनके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में युवाओं में बढ़ते नशे पर चिंता, पुलिस ने तस्करों के खिलाफ तेज किया अभियान

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। जिले में युवाओं के बीच बढ़ते नशे के चलन को लेकर पुलिस, व्यापारी वर्ग और आम नागरिकों ने चिंता जताई है। पुलिस की ओर से नशा तस्करी पर रोक लगाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद नशे के आदी...

अंबाला कैंट स्टेशन पर 10 बच्चों का रेस्क्यू, बिहार से मजदूरी के लिए पंजाब ले जाए जा रहे थे बच्चे

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। बिहार से हरियाणा और पंजाब में मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे 10 बच्चों को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर रेस्क्यू किया गया। कर्मभूमि एक्सप्रेस से इन बच्चों को दूसरे राज्यों में ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ, जीआरपी और जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस...

अंबाला कैंट स्टेशन पर 35 किलो गांजा बरामद, बिहार का आरोपी गिरफ्तार

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने नशे की बड़ी खेप पकड़ते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्लेटफार्म नंबर-1 पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के सामान से करीब 35 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही...

ED की झारखंड-ओडिशा में बड़ी कार्रवाई, सहकारी बैंक धोखाधड़ी मामले में सात ठिकानों पर छापे

summer express ,रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित सहकारी बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में शुक्रवार को झारखंड और ओडिशा में सात ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही है। जांच झारखंड राज्य सहकारी बैंक (JSCB) की सरायकेला शाखा में सामने आई कथित...

दुबलधन में फिरनी पर बुजुर्ग का शव मिला, सिर पर ईंट से वार कर हत्या की आशंका

summer express ,झज्जर। गांव दुबलधन में शुक्रवार सुबह फिरनी पर एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी तकदीर उर्फ लीलू के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.