Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक में चार साल की बच्ची की हालत बिगड़ी, दोबारा PGI में भर्ती

summer express,रोहतक। लाखनमाजरा खंड के इंद्रगढ़ गांव में निजी स्कूल की चार वर्षीय बच्ची की तबीयत और मानसिक स्थिति दोबारा बिगड़ने पर शुक्रवार सुबह उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया। बच्ची के पिता ने पुलिस और काउंसलर से आग्रह किया है कि फिलहाल दो दिन तक उससे किसी तरह की पूछताछ न की जाए। उनका कहना है कि बच्ची की हालत सामान्य होने के बाद ही जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए।

मामला इंद्रगढ़ रोड स्थित वेदांता स्कूल का है, जहां बच्ची एलकेजी में पढ़ती है। बच्ची की मां ने 16 सितंबर को लाखनमाजरा थाने में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, 15 सितंबर को स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौटने पर बच्ची ने परिजनों को बताया कि एक लड़का उसे बिस्कुट देने के बहाने शौचालय में ले गया। आरोप है कि वहां उसके मुंह पर टेप लगाकर उसके साथ गलत हरकत की गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी महम के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है। पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच कर रही है। जांच के दौरान एक फुटेज में दूसरी कक्षा का एक छात्र बच्ची के पास बैठा दिखाई दिया है। थाना प्रभारी लाखनमाजरा अनिल कुमार ने कहा कि अभी इस छात्र की घटना में भूमिका को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस परिजनों की मौजूदगी में फुटेज की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद बच्ची को पीजीआई में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। गुरुवार रात करीब 10 बजे उसे अस्पताल से छुट्टी मिली थी। इसके बाद परिवार रोहतक में एक रिश्तेदार के घर रुका, लेकिन शुक्रवार सुबह बच्ची की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने पर उसे दोबारा पीजीआई में भर्ती कराया गया।

परिजनों को जांच में शामिल होने के लिए थाने बुलाया गया है। वहीं, बच्ची के पिता ने पुलिस से अपील की है कि उसकी मौजूदा स्थिति को देखते हुए फिलहाल उससे पूछताछ न की जाए। उनका कहना है कि बच्ची के स्वस्थ और सामान्य होने के बाद ही उससे संबंधित जांच की जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - जींद के जुलाना में नाबालिग से दुष्कर्म, पीजीआई रोहतक भर्ती

रोहतक में चार साल की बच्ची की हालत बिगड़ी, दोबारा PGI में भर्ती

summer express,रोहतक। लाखनमाजरा खंड के इंद्रगढ़ गांव में निजी स्कूल की चार वर्षीय बच्ची की तबीयत और मानसिक स्थिति दोबारा बिगड़ने पर शुक्रवार सुबह उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया। बच्ची के पिता ने पुलिस और काउंसलर से आग्रह किया है कि फिलहाल दो दिन तक उससे किसी तरह की पूछताछ न की जाए। उनका...

पठानकोट जा रहे रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमले का आरोप, गाड़ियों के शीशे टूटे

summer express , पठानकोट। पंजाब में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने काफिले पर हमले का आरोप लगाया है। बिट्टू के अनुसार, शुक्रवार को पठानकोट जाते समय कुछ लोगों ने उनके काफिले को निशाना बनाया। उन्होंने दावा...

दुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो की पिकअप से टक्कर: तीन की मौत, तीन घायल

summer express, दुमका। झारखंड के दुमका जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा नरगंजो इलाके में ऑटो-रिक्शा और पिकअप वैन के बीच आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। पुलिस के अनुसार, छह श्रद्धालु ऑटो-रिक्शा में सवार होकर देवघर से दुमका के बासुकीनाथ...

साच पास में सीजन की पहली बर्फबारी, पांगी घाटी का मार्ग बंद

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। चंबा जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। ताजा हिमपात के कारण पांगी घाटी को चुराह से जोड़ने वाला साच पास मार्ग एक बार फिर बंद हो गया है। मार्ग...

गुलाब चंद कटारिया होंगे व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि, लोगो और पोस्टर जारी

Summer express चंडीगढ़ | चंडीगढ़ व्हीलचेयर क्रिकेट के T-20 मुकाबलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है, जहां क्रिकेट के रोमांच के साथ-साथ दृढ़ संकल्प, जुनून और साहस का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। 19 सितंबर आज सेक्टर 10 स्थित DAV कॉलेज के खेल मैदान में पंजाब और चंडीगढ़ की व्हीलचेयर क्रिकेट टीमों के बीच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.