Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डलहौजी में सिर में कनस्तर फंसी मादा भालू का रेस्क्यू, वन विभाग ने बचाई जान

summer express , डलहौजी। डलहौजी बस स्टैंड के समीपउस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सिर में प्लास्टिक का कनस्तर फंसी एक मादा भालू दिखाई दी। कनस्तर फंसने के कारण भालू को देखने और खाने-पीने में परेशानी हो रही थी। वह घबराई हुई हालत में इधर-उधर घूम रही थी। भालू को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन्यजीव की सुरक्षा और लोगों की भीड़ को देखते हुए एहतियात के तौर पर चर्च रोड पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। इसके बाद डीएफओ डलहौजी कुलदीप जम्वाल और आरओ राहुल ठाकुर की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने पुलिस, नगर परिषद और वेटरनरी टीम के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

वेटरनरी टीम ने मादा भालू को ट्रैंक्विलाइज किया, जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने सावधानीपूर्वक उसके सिर में फंसे प्लास्टिक के कनस्तर को बाहर निकाला। रेस्क्यू अभियान सफल होने के बाद भालू को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

डीएफओ कुलदीप जम्वाल ने लोगों से अपील की कि जंगलों और वन क्षेत्रों में प्लास्टिक समेत किसी भी तरह का कचरा न फेंकें। उन्होंने कहा कि लोगों की छोटी-सी लापरवाही वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए प्राकृतिक क्षेत्रों को कचरा मुक्त रखना जरूरी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डलहौजी में सिर में कनस्तर फंसी मादा भालू का रेस्क्यू, वन विभाग ने बचाई जान

summer express , डलहौजी। डलहौजी बस स्टैंड के समीपउस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सिर में प्लास्टिक का कनस्तर फंसी एक मादा भालू दिखाई दी। कनस्तर फंसने के कारण भालू को देखने और खाने-पीने में परेशानी हो रही थी। वह घबराई हुई हालत में इधर-उधर घूम रही थी। भालू को देखने के बाद स्थानीय लोगों...

प्रवासी हिमाचली अपनी संस्कृति और पहचान से जुड़े रहें: जयराम ठाकुर

summer express, नई दिल्ली। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे हिमाचलियों से अपने मूल राज्य, संस्कृति और पहचान से जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी हिमाचली रोजगार, कारोबार और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के साथ-साथ हिमाचल की विशिष्ट पहचान को देशभर में...

चंबा डिपो को मिलीं 10 इलेक्ट्रिक बसें, जल्द रूटों पर दौड़ेंगी

summer express, चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के चंबा डिपो को 10 नई इलेक्ट्रिक बसें मिल गई हैं। शनिवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को प्रदूषण रहित, सुरक्षित और आरामदायक परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है। एचआरटीसी प्रबंधन ने इन...

रामपुर में एंबुलेंस और बोलेरो की टक्कर, मरीज को आधे घंटे बाद मिली दूसरी एंबुलेंस

summer express,रामपुर। रामपुर शहर में मिनी सचिवालय के सामने शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एंबुलेंस और बोलेरो वाहन की टक्कर हो गई। एंबुलेंस एक रेफर मरीज को रामपुर के खनेरी अस्पताल लेकर जा रही थी। हादसे के बाद मरीज को क्षतिग्रस्त एंबुलेंस में ही करीब आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। जानकारी के अनुसार हादसा...

चंडीगढ़ में तीन केमिस्ट दुकानों पर छापे, 1748 नशीली दवाएं और 38 कफ सिरप जब्त

Summer express, चंडीगढ़। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चंडीगढ़ प्रशासन के औषधि नियंत्रण विंग ने शहर की तीन केमिस्ट दुकानों पर छापेमारी कर प्रेगाबालिन, ट्रामाडोल और कोडीन युक्त दवाइयां जब्त की हैं। तीनों दुकानों से कुल 1748 कैप्सूल और 38 बोतल कफ सिरप बरामद हुए हैं। जब्त दवाइयों की कुल अनुमानित कीमत करीब 66...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.