Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

घुमारवीं में भाजपा का धरना 14वें दिन भी जारी,अनुराग ठाकुर ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-:एफआईआर विवाद को लेकर घुमारवीं में भाजपा की ओर से शुरू किया गया क्रमिक धरना और अनशन 14वें दिन भी जारी रहा। देर शाम पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर आंदोलन स्थल पर पहुंचे और अनशन पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को पुलिस के पीछे छिपने के बजाय सामने आकर जनता और विपक्ष के सवालों का जवाब देना चाहिए।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार से सवाल पूछना यदि अपराध माना जाता है तो भाजपा कार्यकर्ता आगे भी लगातार सवाल उठाते रहेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार से दर्ज मामलों को वापस लेने और मामले को लेकर माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुकदमों में लगाई गई धाराएं भले ही बाद में समाप्त हो जाएं, लेकिन सरकार से जवाब मांगने का सिलसिला जारी रहेगा।उन्होंने कांग्रेस पर भी राजनीतिक हमला बोला। ठाकुर ने कांग्रेस के इतिहास को लेकर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भी निशाना साधा। उनके संबोधन के दौरान आंदोलन स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।कार्यक्रम में धर्मशाला के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण चंदेल समेत कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि एफआईआर के मामले में सरकार और प्रशासन की कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की जा रही है।

इसी बीच बिजली गुल होने के कारण कुछ समय के लिए अनशन स्थल पर अंधेरा छा गया।इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने बिजली बोर्ड के खिलाफ भी नारे लगाए। पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि बिजली कटौती से आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं के उत्साह पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है और आंदोलन को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने पर सरकार का ध्यान केंद्रित है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर भी सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। शर्मा ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी है और पार्टी को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि कथित अन्याय के खिलाफ भाजपा लोकतांत्रिक और कानूनी स्तर पर अपनी आवाज उठाती रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

घुमारवीं में भाजपा का धरना 14वें दिन भी जारी,अनुराग ठाकुर ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-:एफआईआर विवाद को लेकर घुमारवीं में भाजपा की ओर से शुरू किया गया क्रमिक धरना और अनशन 14वें दिन भी जारी रहा। देर शाम पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर आंदोलन स्थल पर पहुंचे और अनशन पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते...

कुरुक्षेत्र में ACB की बड़ी कार्रवाई: 5 लाख की रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार

माइनिंग वाहनों से वसूली का आरोप, 5 लाख की रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:हरियाणा स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (SV & ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए CID में तैनात इंस्पेक्टर राजेश कुमार को कथित तौर पर 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।...

पेपर लीक से SIR तक… कुमारी शैलजा ने केंद्र पर साधा निशाना, युवाओं के मुद्दों पर उठाए सवाल

Summer express/सिरसा, विजय कुमार -:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए जाने के बाद अब सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भी केंद्र सरकार को घेरा है। सिरसा दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में शैलजा ने पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, मतदाता सूची और UPI से...

पंजाब में पगड़ी पहनने पर उठे सवालों का कंवरपाल गुर्जर ने दिया जवाब, बोले- पगड़ी सम्मान का प्रतीक

Summer express/यमुनानगर, परवेज़ खान-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब में पगड़ी पहनकर चुनाव प्रचार करने को लेकर उठ रहे सियासी सवालों के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने विपक्ष पर पलटवार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के पगड़ी पहनने का बचाव करते हुए कहा कि पगड़ी सम्मान और गौरव का प्रतीक है। ऐसे...

रामपुर के मशनू में बगीचे में घुसा भालू, 64 वर्षीय बुजुर्ग पर किया हमला

Summer express/शिमला-: शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में भालू के हमले की एक और घटना सामने आई है। मशनू पंचायत के एक गांव में रविवार सुबह बगीचे में काम कर रहे 64 वर्षीय व्यक्ति पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग के सिर, चेहरे और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.