Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तिजारा चेयरमैन चुनाव से पहले पंचकूला में 18 कांग्रेस पार्षदों को रोका गया

summer express ,पंचकूला। राजस्थान के तिजारा नगर परिषद में चेयरमैन पद के चुनाव से ठीक पहले हरियाणा के पंचकूला में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस से जुड़े करीब 18 पार्षदों को पुलिस द्वारा रोके जाने और हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये सभी पार्षद हिमाचल प्रदेश से राजस्थान लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, चंडीमंदिर क्षेत्र के पास पुलिस ने पार्षदों की गाड़ियों को रोक लिया और उन्हें अपने साथ ले गई। घटना की सूचना मिलते ही राजस्थान से कांग्रेस नेता और पार्षदों के समर्थक पंचकूला पहुंचे। उन्होंने पुलिस कार्रवाई के विरोध में थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि तिजारा नगर परिषद के चेयरमैन पद के लिए होने वाली वोटिंग से ठीक पहले पार्षदों को रोककर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। नेताओं का कहना है कि सभी पार्षद चुनाव में मतदान करने के लिए राजस्थान लौट रहे थे। ऐसे में उन्हें रोके जाने से चुनाव की प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है।

मामले को लेकर थाने के बाहर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए पार्षदों को जल्द रिहा करने की मांग की है।

हालांकि, पुलिस की ओर से पार्षदों को रोके जाने या हिरासत में लिए जाने की वजह को लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस कार्रवाई किस आधार पर की गई, यह स्पष्ट होने का इंतजार है।

चुनाव से कुछ घंटे पहले सामने आए इस घटनाक्रम के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि हिरासत में लिए गए करीब 18 पार्षद चेयरमैन पद के चुनाव में मतदान कर पाएंगे या नहीं। फिलहाल मामले में पुलिस के आधिकारिक पक्ष और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में 80 वर्षीय बुजुर्ग को रिकॉर्ड में मृत दिखाया, पेंशन बंद होने से परेशान

summer express , फरीदाबाद। शहर के NIT-5 निवासी 80 वर्षीय सुरजन सिंह सरकारी रिकॉर्ड की एक गंभीर गड़बड़ी के कारण परेशानी झेल रहे हैं। पेंशन रिकॉर्ड में उन्हें 26 मार्च 2025 को मृत दर्ज कर दिया गया, जबकि वह जीवित हैं और अपनी पत्नी के साथ घर पर रह रहे हैं। रिकॉर्ड में मृत दर्ज...

तिजारा चेयरमैन चुनाव से पहले पंचकूला में 18 कांग्रेस पार्षदों को रोका गया

summer express ,पंचकूला। राजस्थान के तिजारा नगर परिषद में चेयरमैन पद के चुनाव से ठीक पहले हरियाणा के पंचकूला में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस से जुड़े करीब 18 पार्षदों को पुलिस द्वारा रोके जाने और हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये सभी पार्षद...

रोहतक में बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, परिवार ने उठाए सवाल

summer express ,रोहतक। रोहतक के एक निजी स्कूल में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। परिवार का आरोप है कि घटना के कई दिन बीतने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित पिता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से...

रोहतक फिल्म फेस्टिवल में रणदीप हुड्डा का देसी अंदाज, युवाओं को दिया संदेश

summer express , रोहतक। दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (सुपवा) में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड और हरियाणवी सिनेमा से जुड़े कलाकारों ने शिरकत की। फेस्टिवल के दौरान अभिनेता और रोहतक के गांव जसिया निवासी रणदीप हुड्डा ने वीडियो संदेश के जरिए युवाओं और रोहतकवासियों से जुड़कर अपने देसी अंदाज...

सूखे से सूखी चित्रावती नदी, पुत्तलुरू में रेत पर किया गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

summer express, अमरावती। आंध्र प्रदेश के पुत्तलुरू क्षेत्र में सूखे के चलते जल संकट गंभीर होता जा रहा है। इसका असर अब धार्मिक गतिविधियों पर भी दिखाई देने लगा है। चित्रावती नदी पूरी तरह सूख चुकी है और नदी की धारा की जगह अब दूर तक केवल रेत दिखाई दे रही है। स्थिति यह है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.