Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में मां-बेटी की संदिग्ध मौत: भाई ने जताई हत्या की आशंका, पति समेत 5 पर केस

summer express , सिरसा। नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव शक्कर मंदोरी में विवाहिता और उसकी करीब दो वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से मौत हो गई। हादसे में पहले 32 वर्षीय कविता ने उपचार के दौरान दम तोड़ा, जबकि बाद में उसकी बेटी सानवी की भी मौत हो गई। मृतका के भाई ने घटना को हादसा मानने से इनकार करते हुए ससुराल पक्ष पर दोनों की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार कविता की शादी 3 मार्च 2022 को गांव शक्कर मंदोरी निवासी संदीप कुमार के साथ हुई थी। दोनों की करीब दो साल की बेटी सानवी थी। मृतका के भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज के लिए ससुराल पक्ष की ओर से परेशान किया जाता था। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच कई बार बातचीत हुई और पंचायत के माध्यम से भी विवाद सुलझाने के प्रयास किए गए थे।

शिकायत के मुताबिक,कविता का पति संदीप उसे मायके से वापस ससुराल लेकर गया था।दोपहर करीब 1:35 बजे कविता ने अपने भाई से फोन पर बातचीत की। इसके कुछ समय बाद परिजनों को सूचना मिली कि कविता झुलस गई है। परिजन मौके पर पहुंचे तो कविता गंभीर रूप से जली हुई थी, जबकि उसकी बेटी सानवी भी झुलसी हुई मिली। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान पहले कविता और बाद में सानवी की मौत हो गई।

मृतका के भाई ने पति संदीप कुमार, सास शांति देवी, ससुर ओम प्रकाश, ननद और एक अन्य महिला पर कविता को प्रताड़ित करने तथा घटना में संलिप्त होने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि मां-बेटी की मौत सामान्य हादसा नहीं है और पूरे मामले की गहन जांच होनी चाहिए।

नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने 20 सितंबर को एफआईआर संख्या 0215 दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 61, 80 और 85 के तहत केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कौशल्या देवी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या की आशंका और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा में मां-बेटी की संदिग्ध मौत: भाई ने जताई हत्या की आशंका, पति समेत 5 पर केस

summer express , सिरसा। नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव शक्कर मंदोरी में विवाहिता और उसकी करीब दो वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से मौत हो गई। हादसे में पहले 32 वर्षीय कविता ने उपचार के दौरान दम तोड़ा, जबकि बाद में उसकी बेटी सानवी की भी मौत हो गई। मृतका के भाई...

सब्जियों के भाव गिरने पर नहीं घबराएंगे किसान, ड्राई कर विदेश भेजेगा नीलोखेड़ी FPO

summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। सब्जियों के भाव गिरने पर किसानों को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए नीलोखेड़ी फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (FPO) ने वैल्यू एडिशन की दिशा में पहल शुरू की है। FPO की ओर से ऐसी मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे प्याज, करेला और भिंडी जैसी सब्जियों...

नवंबर में महिला सशक्तिकरण पर सहकारिता सेमिनार, राज्यपाल कटारिया होंगे मुख्य अतिथि

Summer express, चंडीगढ़। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और सहकारी उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सहकार भारती चंडीगढ़ (पंजीकृत) की ओर से नवंबर 2026 में ‘महिला सशक्तिकरण में सहकारिता की भूमिका’ विषय पर सेमिनार-सह-प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सहकार भारती चंडीगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को पंजाब के...

मासूम की चीखों से दहला शिमला, घर के बाहर से घसीटकर ले गए आवारा कुत्ते

Summer express/शिमला,संजू-:राजधानी शिमला के शांकली क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां दो कुत्तों ने 20 महीने की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते बच्ची को घर के बाहर से घसीटते हुए करीब 20 से 30 मीटर दूर ले गए और उसके शरीर के कई हिस्सों...

ड्यूटी से घर लौट रही इंडिगो की केबिन क्रू सदस्य की सड़क हादसे में मौत, कैब चालक पर केस

summer express , मुंबई। मुंबई के बोरीवली ईस्ट में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर हुए सड़क हादसे में इंडिगो एयरलाइंस की 32 वर्षीय केबिन क्रू सदस्य कैनूर मिस्त्री की मौत हो गई। हादसा 18 सितंबर को उस समय हुआ, जब वह ड्यूटी खत्म करने के बाद कंपनी की कैब से मीरा रोड स्थित अपने घर लौट...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.