Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गणपति विसर्जन में पहुंचे उत्कर्ष चौधरी, DU छात्रसंघ चुनाव नतीजों पर दिया बयान

summer express ,सुन्दर कुंडू ,पलवल। गांव भुलवाना में हिंदू राष्ट्र संघ एवं शहीद सम्मान सेवा समिति के तत्वावधान में गणपति बप्पा विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।

गांव के बड़े मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मुख्यातिथि के साथ भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। पूजा के बाद ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा के जयघोष के बीच शोभायात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने इसमें हिस्सा लिया और गणपति प्रतिमा को विसर्जन के लिए विदा किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा।

मुख्यातिथि उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है और उनकी आराधना से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और एकजुटता बढ़ती है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हिंदू राष्ट्र संघ, शहीद सम्मान सेवा समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान उत्कर्ष चौधरी ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम बेहतर रहे हैं। उनके मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय में देश के अलग-अलग हिस्सों से छात्र पढ़ने आते हैं और चुनाव के जरिए अपनी सोच और विचार व्यक्त करते हैं।

उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि चुनाव परिणामों से यह संकेत मिला है कि देशभर के युवाओं और जेनरेशन जेड के छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि इसी विश्वास के चलते विद्यार्थी परिषद के पैनल को जीत मिली है। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमका लाहौल का सीबकथॉर्न, एक लीटर जूस के दाम 2 हजार रुपये तक पहुंचे

Summer express/मनमिंदर अरोड़ा | कुल्लू-:जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का पारंपरिक उत्पाद सीबकथॉर्न अब देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। छरमा जूस के नाम से मशहूर इस उत्पाद की बढ़ती लोकप्रियता का असर अब इसकी कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। पिछले साल तक जिस सीबकथॉर्न जूस की...

14 साल से विधायक, 4 साल से मंत्री, फिर भी सड़क के लिए तरसे ग्रामीण…लोगों ने खुद जुटाया पैसा

Summer express/शिमला/संजू-: ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के सरकारी दावों के बीच डूबलु पंचायत से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। क्षेत्र के लोगों को सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए वर्षों तक इंतजार करना पड़ा। हालात ऐसे बने कि सरकारी...

हिमाचल के विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर संकट,60 दिन से आंदोलनरत शिक्षको ने प्रदेशव्यापी  आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालयों में वित्तीय स्वायत्तता, शिक्षकों की पदोन्नति और वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर शिक्षक पिछले करीब 60 दिनों से आंदोलनरत हैं। वीरवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों के शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी एकजुट हुए। इस दौरान...

एसआईआर पर चर्चा से क्यों भाग रही कांग्रेस, संसद में दे जवाब : अमित शाह

Summer express, करनाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने के लिए तैयार है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चुनौती दी कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र...

फरीदाबाद के सेक्टर-21सी में मिला आठ फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Summer express, फरीदाबाद। शहर के रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों की मौजूदगी लगातार बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ रही है। सेक्टर-21सी में करीब आठ फीट लंबा अजगर दिखाई देने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.