Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनिल विज का विपक्ष पर हमला, नशे से लेकर किसान मुद्दे तक साधा निशाना

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पंजाब में नशे, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पोस्टर और हरियाणा में किसानों के मुद्दे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के पंजाब में नशे के खिलाफ दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने की संभावना से विपक्ष की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।

केजरीवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पंजाब दौरे के बाद सोशल मीडिया पर कहा था कि नशे के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत पंजाब से नहीं, बल्कि मुंद्रा पोर्ट से होनी चाहिए। उन्होंने गुजरात से पंजाब आने वाले नशे को रोकने की बात कही थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि विपक्ष को इस बात की चिंता है कि पंजाब में भाजपा की सरकार आ सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया है और इसी वजह से विपक्षी नेताओं की परेशानी बढ़ रही है।

विज ने कहा कि विपक्ष को आशंका है कि भाजपा की सरकार बनने के बाद नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के कारोबार से जुड़े राजनीतिक लोगों की राजनीति प्रभावित होने के डर से इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए गए एक पोस्टर पर भी अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी। पोस्टर में भगवान हनुमान को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को आशीर्वाद देते हुए दिखाया गया है। पोस्टर पर ‘विजय भव: 2027’ लिखा हुआ है। विज ने कहा कि विपक्षी दलों को जनता पहले ही नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि ये दल अलग-अलग चुनाव लड़ें या मिलकर, जनता इनके बारे में अपना फैसला पहले ही सुना चुकी है।

विज ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि जब भी इन्हें देश में काम करने का मौका मिला, वे अपेक्षाओं के अनुरूप काम नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे दलों को क्यों पसंद करेगी, जो उनके अनुसार पहले ही असफल साबित हो चुके हैं।

हरियाणा में किसानों को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के आरोपों पर भी विज ने जवाब दिया। सुरजेवाला ने सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपा सरकार के ‘डबल इंजन’ को किसानों के लिए ‘धोखे की डबल डोज’ बताया था। इसके जवाब में विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के हित में कई नीतियों पर काम कर रही है।

विज ने दावा किया कि हरियाणा में किसानों की फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है, जिससे वे अपनी छोटी जरूरतें पूरी कर सकते हैं। विज ने कहा कि इससे पहले किसी सरकार ने किसानों के लिए इस तरह की व्यवस्था नहीं की थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अनिल विज का विपक्ष पर हमला, नशे से लेकर किसान मुद्दे तक साधा निशाना

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पंजाब में नशे, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पोस्टर और हरियाणा में किसानों के मुद्दे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के पंजाब में नशे के खिलाफ दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पंजाब में भारतीय जनता...

करनाल के कर्ण विहार में मजार को लेकर विवाद, लोगों ने ढांचा तोड़ा

summer express, करनाल। कर्ण विहार की गली नंबर 29 में पीर की मजार को लेकर मंगलवार को विवाद गहरा गया। स्थानीय लोगों ने यहां कथित तौर पर तंत्र-विद्या और अंधविश्वास से जुड़ी गतिविधियां संचालित होने के आरोप लगाए। विरोध के बीच हिंदू समाज के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और मजार के ढांचे को तोड़...

कांगड़ा में 6,500 बेसहारा पशु सड़कों पर, गौ सदनों में 2,000 की जगह खाली

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिला में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है। जिले में संचालित 28 गौ सदनों की कुल क्षमता करीब 5 हजार पशुओं की है, लेकिन इनमें वर्तमान में लगभग 3 हजार पशु ही रखे गए हैं। इसके बावजूद करीब 6,500 बेसहारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। पशुपालन विभाग...

GMADA में ED की रेड, सनटेक सिटी मामले से जुड़ी जांच तेज

summer express, सागर पाहवा, मोहाली। मोहाली स्थित ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के कार्यालय में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कार्रवाई की है। यह कार्रवाई मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जी सहमति पत्र और किसानों के हस्ताक्षरों के मामले की जांच से जोड़कर देखी जा रही है। ED की टीम...

अस्थायी मान्यता वाले स्कूलों को एक्सटेंशन, लाखों बच्चों का बोर्ड परीक्षा संकट टला

summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़ । हरियाणा के लंबे समय से अस्थायी मान्यता पर चल रहे निजी स्कूलों को आखिरकार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक्सटेंशन मिल गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही इन स्कूलों में पढ़ रहे लाखों विद्यार्थियों के बोर्ड...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.