Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल के कर्ण विहार में मजार को लेकर विवाद, लोगों ने ढांचा तोड़ा

summer express, करनाल। कर्ण विहार की गली नंबर 29 में पीर की मजार को लेकर मंगलवार को विवाद गहरा गया। स्थानीय लोगों ने यहां कथित तौर पर तंत्र-विद्या और अंधविश्वास से जुड़ी गतिविधियां संचालित होने के आरोप लगाए। विरोध के बीच हिंदू समाज के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और मजार के ढांचे को तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि रिहायशी क्षेत्र में करीब डेढ़ साल से हुकम जी दरबार के नाम पर गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। लोगों के मुताबिक, देर रात तक यहां लोगों की आवाजाही रहती थी, जिससे आसपास रहने वाले परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

मोहल्लेवासियों के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले खाली पड़ी जगह पर केवल दो ईंटें रखी गई थीं। इसके बाद धीरे-धीरे वहां टाइलें और स्टील की ग्रिल लगाकर मजार का निर्माण कर दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि धार्मिक आस्था की आड़ में तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा था। हालांकि, क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, बल्कि कथित अंधविश्वास और तांत्रिक गतिविधियों को लेकर है।

लोगों ने आरोप लगाया कि हुकम जी दरबार के नाम पर यहां रात दो से तीन बजे तक दरबार लगाए जाते थे। देर रात तक अनजान लोगों की आवाजाही और कथित संदिग्ध गतिविधियों को लेकर आसपास के परिवारों में नाराजगी थी। विरोध बढ़ने और मीडिया के मौके पर पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद कथित संचालक अपने मकान पर ताला लगाकर वहां से चला गया।

मंगलवार को हिंदू समाज के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मजार के ढांचे को तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में अवैध निर्माण या अंधविश्वास फैलाने संबंधी आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मजार के निर्माण, वहां संचालित गतिविधियों और संबंधित लोगों की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अनिल विज का विपक्ष पर हमला, नशे से लेकर किसान मुद्दे तक साधा निशाना

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पंजाब में नशे, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पोस्टर और हरियाणा में किसानों के मुद्दे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के पंजाब में नशे के खिलाफ दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पंजाब में भारतीय जनता...

करनाल के कर्ण विहार में मजार को लेकर विवाद, लोगों ने ढांचा तोड़ा

summer express, करनाल। कर्ण विहार की गली नंबर 29 में पीर की मजार को लेकर मंगलवार को विवाद गहरा गया। स्थानीय लोगों ने यहां कथित तौर पर तंत्र-विद्या और अंधविश्वास से जुड़ी गतिविधियां संचालित होने के आरोप लगाए। विरोध के बीच हिंदू समाज के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और मजार के ढांचे को तोड़...

कांगड़ा में 6,500 बेसहारा पशु सड़कों पर, गौ सदनों में 2,000 की जगह खाली

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिला में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है। जिले में संचालित 28 गौ सदनों की कुल क्षमता करीब 5 हजार पशुओं की है, लेकिन इनमें वर्तमान में लगभग 3 हजार पशु ही रखे गए हैं। इसके बावजूद करीब 6,500 बेसहारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। पशुपालन विभाग...

GMADA में ED की रेड, सनटेक सिटी मामले से जुड़ी जांच तेज

summer express, सागर पाहवा, मोहाली। मोहाली स्थित ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के कार्यालय में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कार्रवाई की है। यह कार्रवाई मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जी सहमति पत्र और किसानों के हस्ताक्षरों के मामले की जांच से जोड़कर देखी जा रही है। ED की टीम...

अस्थायी मान्यता वाले स्कूलों को एक्सटेंशन, लाखों बच्चों का बोर्ड परीक्षा संकट टला

summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़ । हरियाणा के लंबे समय से अस्थायी मान्यता पर चल रहे निजी स्कूलों को आखिरकार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक्सटेंशन मिल गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही इन स्कूलों में पढ़ रहे लाखों विद्यार्थियों के बोर्ड...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.