summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए मंगलवार को पांच IAS और तीन HCS अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए। सभी अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। सरकार ने कुछ अधिकारियों को मौजूदा पद के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि कई अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं।
यश गर्ग को HARTRON की कमान, मणि राम शर्मा को पावर जेनरेशन
2009 बैच के IAS अधिकारी यश गर्ग को हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (HARTRON) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। यश गर्ग वर्तमान में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक एवं सचिव तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। नई नियुक्ति के बाद राजनारायण कौशिक को HARTRON के एमडी पद के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है।
इसी बैच के IAS अधिकारी मणि राम शर्मा को हरियाणा पावर जेनरेशन कारपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वह राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव तथा मुख्य बंदोबस्त आयुक्त की मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ यह दायित्व संभालेंगे।
राजनारायण कौशिक को हरियाणा राज्य भंडारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के साथ सचिवालय स्थापना विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं डॉ. मुनीष नागपाल को स्वास्थ्य विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
2023 बैच के IAS अधिकारी अनिरुद्ध यादव को मौजूदा दायित्वों के साथ अर्बन चैलेंज फंड योजना का मिशन डायरेक्टर बनाया गया है। यह पद सरकार ने पहली बार सृजित किया है।
HCS अधिकारियों के भी विभाग बदले
सरकार ने तीन HCS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी हैं। 2016 बैच के HCS अधिकारी कंवर सिंह को शहरी स्थानीय निकाय विभाग से स्थानांतरित कर फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन, हरियाणा में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें आयुष्मान भारत, हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी भी दी गई है।
नसीब कुमार को वर्तमान दायित्वों के साथ हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। मयंक वर्मा को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), शहरी स्थानीय निकाय विभाग बनाया गया है।
सरकार ने हरियाणा राज्य भंडारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद को IAS (Pay) Rules, 2016 के तहत IAS के सुपर टाइम स्केल के समकक्ष स्टेटस और जिम्मेदारियों वाला पद भी घोषित किया है। प्रशासनिक फेरबदल से विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियों के साथ कामकाज की व्यवस्था में बदलाव होगा।
पांच IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
- यश गर्ग—HARTRON के एमडी का अतिरिक्त प्रभार
- मणि राम शर्मा—हरियाणा पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन के एमडी
- राजनारायण कौशिक—स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के एमडी व सचिवालय स्थापना विभाग के सचिव
- डॉ. मुनीष नागपाल—स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव
- अनिरुद्ध यादव—अर्बन चैलेंज फंड योजना के मिशन डायरेक्टर
- बॉक्स-2 | तीन HCS अधिकारियों की नई तैनाती
- कंवर सिंह—फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन में संयुक्त निदेशक व आयुष्मान भारत में संयुक्त CEO
- नसीब कुमार—विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव
- मयंक वर्मा—संयुक्त निदेशक (प्रशासन), शहरी स्थानीय निकाय विभा