Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अस्थायी मान्यता वाले स्कूलों को एक्सटेंशन, लाखों बच्चों का बोर्ड परीक्षा संकट टला

summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़ । हरियाणा के लंबे समय से अस्थायी मान्यता पर चल रहे निजी स्कूलों को आखिरकार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक्सटेंशन मिल गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही इन स्कूलों में पढ़ रहे लाखों विद्यार्थियों के बोर्ड परीक्षा से जुड़े संशय दूर हो गए हैं। दरअसल, सरकारी और स्थायी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के एनरोलमेंट फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

दूसरी ओर, अस्थायी मान्यता वाले स्कूलों को एक्सटेंशन नहीं मिलने के कारण वे बोर्ड संबद्धता की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे थे। इसके चलते उनकी बोर्ड साइट बंद थी और विद्यार्थियों के फॉर्म भी नहीं भरे जा सके थे। अब एक्सटेंशन मिलने के बाद इन स्कूलों के लिए बोर्ड की संबद्धता भरने और विद्यार्थियों के एनरोलमेंट फॉर्म जमा कराने का रास्ता खुल जाएगा।

बोर्ड फॉर्म अटके थे, अब प्रक्रिया शुरू होगी

अस्थायी मान्यता वाले स्कूलों की सबसे बड़ी चिंता यही थी कि समय पर एक्सटेंशन नहीं मिलने के कारण वे बोर्ड संबद्धता के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे थे। इसका सीधा असर नौवीं से बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के एनरोलमेंट पर पड़ रहा था। निदेशालय के नए आदेश के बाद स्कूल अब संबद्धता की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इसके बाद विद्यार्थियों के जरूरी फॉर्म बोर्ड के स्तर पर भरे जा सकेंगे।

कई वर्षों से स्थायी मान्यता का इंतजार

प्रदेश के कई निजी स्कूल लंबे समय से अस्थायी मान्यता के आधार पर संचालित हो रहे हैं। निजी स्कूल संचालकों का कहना है कि वे लगातार स्थायी मान्यता की मांग करते रहे हैं। प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू के मुताबिक संघ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र भेजकर पहले अस्थायी मान्यता वाले स्कूलों के लिए एक्सटेंशन लेटर जारी करने और बाद में नियमों में आवश्यक छूट देकर स्थायी समाधान निकालने की मांग की थी। उनका कहना है कि सरकार की ओर से अब एक्सटेंशन दिए जाने से तत्काल तौर पर विद्यार्थियों से जुड़ी समस्या का समाधान हो गया है।

संघ ने सरकार का जताया आभार, स्थायी समाधान की मांग

प्राइवेट स्कूल संघ ने एक्सटेंशन के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और शिक्षा विभाग के अधिकारियों का आभार जताया है। सत्यवान कुंडू ने कहा कि एक्सटेंशन मिलने से स्कूल बोर्ड की संबद्धता प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे और विद्यार्थियों के एनरोलमेंट फॉर्म भरे जा सकेंगे। उन्होंने सरकार से अब अस्थायी मान्यता वाले स्कूलों के लिए स्थायी समाधान निकालने की मांग दोहराई है, ताकि हर शैक्षणिक सत्र में मान्यता और बोर्ड संबद्धता को लेकर ऐसी स्थिति पैदा न हो।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अस्थायी मान्यता वाले स्कूलों को एक्सटेंशन, लाखों बच्चों का बोर्ड परीक्षा संकट टला

summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़ । हरियाणा के लंबे समय से अस्थायी मान्यता पर चल रहे निजी स्कूलों को आखिरकार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक्सटेंशन मिल गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही इन स्कूलों में पढ़ रहे लाखों विद्यार्थियों के बोर्ड...

शिमला के दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश

Summer express/शिमला-: शिमला निवासी और दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहे दिनेश भट्ट को दिल्ली हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उन्होंने मंगलवार को पद की शपथ ग्रहण की। 57 वर्षीय न्यायमूर्ति दिनेश भट्ट का न्यायिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है।वर्ष 1969...

अमृतसर में 50 लाख की धोखाधड़ी, दिनेश बस्सी के बेटे पर केस

summer express , अमृतसर। अमृतसर में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रहे दिनेश बस्सी के बेटे वंश बस्सी और उसके साथी अमित बजाज के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। दोनों पर कैनाल कॉलोनी निवासी कंवरदीप सिंह के साथ...

महाराष्ट्र FDA की बड़ी कार्रवाई, 1.36 करोड़ का मिलावटी खाद्य सामान जब्त

summer express ,मुंबई। त्योहारों के सीजन से पहले महाराष्ट्र सरकार के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ राज्यभर में विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान अधिकारियों ने 1.36 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के संदिग्ध मिलावटी, घटिया, अस्वच्छ और गलत लेबल वाले खाद्य पदार्थ जब्त कर नष्ट...

अंबाला छावनी के 32 वार्डों में एक माह चलेगा सेवा, संकल्प, सफाई अभियान

अंकुर कपूर ,अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नगर परिषद अंबाला छावनी ने  17 अक्टूबर तक एक महीने के विशेष सेवा, संकल्प, सफाई अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत छावनी क्षेत्र के सभी 32 वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। अभियान का शुभारंभ अंबाला छावनी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.