Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला के दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश

Summer express/शिमला-: शिमला निवासी और दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहे दिनेश भट्ट को दिल्ली हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उन्होंने मंगलवार को पद की शपथ ग्रहण की। 57 वर्षीय न्यायमूर्ति दिनेश भट्ट का न्यायिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है।वर्ष 1969 में शिमला में जन्मे दिनेश भट्ट ने सेंट एडवर्ड्स स्कूल से 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद संजौली कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से वर्ष 1993 में एलएलबी की डिग्री हासिल की और हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में वकालत शुरू की।

वर्ष 2008 में उनका चयन दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर हुआ। उन्होंने चयन परीक्षा में सर्वोच्च स्थान हासिल किया था। दिल्ली न्यायिक सेवा में करीब 16 वर्षों के दौरान उन्होंने विभिन्न अदालतों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। वह जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।शिमला में शिक्षा और वकालत के दौरान भी उनका सामाजिक गतिविधियों से जुड़ाव रहा। उन्होंने दिव्यांगों, बेसहारा महिलाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के अलावा पौधरोपण जैसे कार्यों में योगदान दिया। वह नियमित रक्तदाता भी हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला के दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश

Summer express/शिमला-: शिमला निवासी और दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहे दिनेश भट्ट को दिल्ली हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उन्होंने मंगलवार को पद की शपथ ग्रहण की। 57 वर्षीय न्यायमूर्ति दिनेश भट्ट का न्यायिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है।वर्ष 1969...

अमृतसर में 50 लाख की धोखाधड़ी, दिनेश बस्सी के बेटे पर केस

summer express , अमृतसर। अमृतसर में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रहे दिनेश बस्सी के बेटे वंश बस्सी और उसके साथी अमित बजाज के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। दोनों पर कैनाल कॉलोनी निवासी कंवरदीप सिंह के साथ...

महाराष्ट्र FDA की बड़ी कार्रवाई, 1.36 करोड़ का मिलावटी खाद्य सामान जब्त

summer express ,मुंबई। त्योहारों के सीजन से पहले महाराष्ट्र सरकार के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ राज्यभर में विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान अधिकारियों ने 1.36 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के संदिग्ध मिलावटी, घटिया, अस्वच्छ और गलत लेबल वाले खाद्य पदार्थ जब्त कर नष्ट...

अंबाला छावनी के 32 वार्डों में एक माह चलेगा सेवा, संकल्प, सफाई अभियान

अंकुर कपूर ,अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नगर परिषद अंबाला छावनी ने  17 अक्टूबर तक एक महीने के विशेष सेवा, संकल्प, सफाई अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत छावनी क्षेत्र के सभी 32 वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। अभियान का शुभारंभ अंबाला छावनी...

अंबाला में वामन द्वादशी मेले का आगाज, CM सैनी ने 21 लाख देने की घोषणा

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। उत्तर भारत के प्रसिद्ध वामन द्वादशी मेले की पहली संध्या का अंबाला शहर में भव्य शुभारंभ हुआ। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने भगवान वामन के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.