Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सूरत टेक्सटाइल मार्केट आगकांड का खुलासा, 10 हजार की सैलरी के लिए लगाई आग

summer express , सूरत। सूरत के श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में 9 सितंबर को लगी भीषण आग के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने पूर्व नियोक्ता से कथित बदला लेने और उसे आर्थिक नुकसान पहुंचाने के इरादे से मार्केट में आग लगाई थी। आग की चपेट में आने से करीब 24 करोड़ रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया था।

पुलिस ने आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के धुले जिले के निवासी विनोद साल्वे के रूप में की है। वह श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट की छठी मंजिल पर स्थित एक कपड़ा कारोबार की दुकान में अकाउंटेंट के तौर पर काम करता था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में साल्वे ने आग लगाने की बात स्वीकार की है।

पुलिस जांच में सामने आया कि साल्वे अप्रैल 2026 से संबंधित दुकान में करीब 30 हजार रुपये मासिक वेतन पर अकाउंटेंट के रूप में काम कर रहा था। उसका आरोप है कि सीनियर अकाउंटेंट और दुकान का मालिक उसके काम में कमियां निकालकर उसे डांटते और परेशान करते थे। इससे नाराज होकर उसने घटना से करीब एक महीने पहले नौकरी छोड़ दी थी।

साल्वे का दावा है कि उसकी करीब 10 हजार रुपये की सैलरी बकाया थी। नौकरी छोड़ने के बाद वह कई बार दुकान पर अपनी बकाया राशि लेने पहुंचा, लेकिन कथित तौर पर उसे पैसे देने के बजाय अलग-अलग तारीखों पर आने के लिए कहा जाता रहा। पुलिस के मुताबिक, इसी बात को लेकर उसके मन में पुराने मालिक के प्रति नाराजगी बढ़ गई और उसने उसे नुकसान पहुंचाने की योजना बनाई।

पुलिस के अनुसार, घटना से एक दिन पहले साल्वे ने करीब 150 रुपये का पेट्रोल एक बोतल में खरीदा था। 9 सितंबर की अलसुबह करीब 12:50 बजे वह श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट पहुंचा। यहां छठी मंजिल पर दुकानों के बाहर डिलीवरी के लिए रखे साड़ियों और ड्रेस मटीरियल के पार्सल पर पेट्रोल छिड़ककर उसने आग लगा दी। पुलिस का कहना है कि पूरी वारदात को अंजाम देने में उसे करीब चार मिनट लगे। नकाब पहने आरोपी की गतिविधियां CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुई थीं।

आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीमों को आग पर पूरी तरह काबू पाने में करीब 14 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। आग से छठी मंजिल की कई दुकानें पूरी तरह जल गईं, जबकि पांचवीं मंजिल की दुकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए साल्वे अपने गृह जिले जाने के बजाय राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अयोध्या चला गया था। रविवार रात उसके सूरत लौटने के बाद क्राइम ब्रांच को उसके डिंडोली इलाके में होने की सूचना मिली। सोमवार को टीम ने डिंडोली पहुंचकर सड़क किनारे खड़े साल्वे को हिरासत में ले लिया।

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर पुराने मालिक को सबक सिखाने के लिए आगजनी की योजना बनाई थी। आगे की जांच के लिए आरोपी को सरोली पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है। पुलिस अब आगजनी के पीछे की पूरी परिस्थितियों, नुकसान और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सूरत टेक्सटाइल मार्केट आगकांड का खुलासा, 10 हजार की सैलरी के लिए लगाई आग

summer express , सूरत। सूरत के श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में 9 सितंबर को लगी भीषण आग के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने पूर्व नियोक्ता से कथित बदला लेने और उसे आर्थिक नुकसान पहुंचाने के इरादे से मार्केट में आग लगाई थी। आग...

नशा तस्करों की आर्थिक कमर पर शिमला पुलिस का प्रहार, 4.13 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/शिमला, संजू-: नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए अब तस्करों की संपत्तियों और उनके आर्थिक नेटवर्क पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पुलिस ने आरोपियों और उनके सहयोगियों से जुड़ी करीब 4.13 करोड़ रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियां जब्त...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

15 हजार रुपये के लिए अटका वैवाहिक समझौता, चार वकीलों ने अपनी जेब से जुटाई रकम

summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में वैवाहिक विवाद के निपटारे के दौरान महज 15 हजार रुपये की कमी समझौते में अड़चन बन गई। पति ने तीन लाख रुपये देने पर सहमति जताई, लेकिन पत्नी पूर्ण और अंतिम समझौते के लिए 3.15 लाख रुपये चाहती थी। पति ने अपनी आर्थिक...

चंबा-किलाड़ सड़क को मिला रणनीतिक परियोजना का दर्जा, केंद्र संभालेगा निर्माण और रखरखाव

Summer express/शिमला-: भाजपा राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि चंबा जिले के दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण चंबा-किलाड़ सड़क को राष्ट्रीय महत्व की रणनीतिक सड़क परियोजनाओं में शामिल किया गया है। उनके अनुसार, यह फैसला चुराह, पांगी और किलाड़ क्षेत्र में सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है।महाजन...
Summer Express - हरियाणा में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती, 2600 मामलों की जांच तेज

हरियाणा एटीएस ने अन्तर्राष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क का किया खुलासा, सफलतापूर्वक सुलझाया अपना पहला मामला

summer express, मोनिका रावत ,पंचकूला, 22 सितंबर। हरियाणा एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने अन्तर्राष्ट्रीय नार्को-टेररिज्म नेटवर्क से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले का खुलासा करते हुए अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर अब तक एक एक्सयूवी गाड़ी, एक स्कॉर्पियो गाड़ी, एक मोटरसाइकिल, एक यूएस निर्मित पिस्टल, एक 30...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.