Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संजौली में फोरलेन टनल निर्माण से मकानों में दरारें, हाई पावर कमेटी बनाने की तैयारी

Summer express/शिमला, संजू:शिमला के संजौली, भट्टाकुफर और ढली क्षेत्र में फोरलेन टनल निर्माण के दौरान मकानों में आई दरारों को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। प्रभावित लोगों ने सरकार से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर सुरक्षा सुनिश्चित करने और नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। इसी सिलसिले में शांति विहार वार्ड का एक प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी मुलाकात करेगा।शांति विहार वार्ड के पार्षद विनीत शर्मा, कमला नगर वार्ड के पार्षद नरेंद्र ठाकुर और पूर्व पार्षद राजेंद्र चौहान ने निर्माण कार्य के कारण भवनों को हो रहे नुकसान पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि टनल निर्माण के दौरान निर्धारित तकनीकी और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाना चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों की जान-माल सुरक्षित रह सके।

स्थानीय प्रतिनिधियों ने यह भी मांग उठाई कि जिन भवनों को निर्माण कार्य से गंभीर नुकसान पहुंचा है, उनका उचित आकलन किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित भवनों को अधिग्रहित कर लोगों को नुकसान की भरपाई दी जाए। लोगों का कहना है कि वर्षों की मेहनत से बनाए गए उनके घर टनलिंग कार्य के कारण खतरे में नहीं पड़ने चाहिए।वहीं, कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि संजौली, भट्टाकुफर और ढली में टनल निर्माण से प्रभावित क्षेत्रों का मामला गंभीर है। उनके अनुसार करीब 13 से 14 भवनों में बड़ी दरारें सामने आई हैं और कुछ मकानों की स्थिति को लेकर खतरा बना हुआ है। मंत्री ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए मामले की तकनीकी जांच की आवश्यकता बताई।

जिला शिमला उपायुक्त अनुपम कश्यप द्वारा स्थिति का जायजा लेने के बाद फिलहाल निर्माण कार्य की अनुमति वापस लेते हुए काम रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वह मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के साथ जल्द उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। उन्होंने पर्यावरणविदों, भूवैज्ञानिकों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शामिल करते हुए हाई पावर कमेटी गठित करने का सुझाव दिया।मंत्री ने कहा कि समिति की अध्यक्षता किसी सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश या न्यायाधीश से करवाने पर भी विचार किया जाना चाहिए, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारी तय की जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंडीगढ़ में नाइट क्लबों पर सख्ती: रात 12 बजे तक होगी आखिरी एंट्री, 1 बजे बंद होंगे कलब

summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। शहर में नाइट कल्चर को लेकर यूटी प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब चंडीगढ़ के नाइट क्लबों में रात 12 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी और 1 बजे के बाद सभी क्लबों को बंद करना होगा। यह घोषणा यूटी प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया...

केपीएससी भर्ती अनियमितता मामले में निलंबित आईएएस ईडी हिरासत में

summer express , बेंगलुरु। कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बेंगलुरु की विशेष अदालत ने निलंबित आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को 26 सितंबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है। गंगवार को परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल से अदालत...

मत्तेवाल में पुलिस मुठभेड़, गुरदासपुर ग्रेनेड हमले का आरोपी गोली लगने से घायल

summer express , अमृतसर। अमृतसर देहात पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार तड़के मत्तेवाल इलाके में मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में गुरदासपुर में ग्रेनेड हमला करने के आरोपी हरमनजीत सिंह उर्फ हरमन पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। अमृतसर देहात...

हिसार में अजीत पहलवान गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद

summer express , हिसार। पुलिस की सीआईए मिल गेट टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अजीत पहलवान गैंग के शार्प शूटर सुमित उर्फ पिन्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो विदेशी तुर्की पिस्तौल, 75 जिंदा कारतूस और तीन मैगजीन बरामद की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी विरोधी...

हरियाणा की टीओडी नीति में शामिल हुआ दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर के स्वीकृत अलाइनमेंट को राज्य की ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति में शामिल कर लिया है। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में नीति में संशोधन की अधिसूचना जारी कर दी, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.