Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईडी के रडार पर गमाडा, पांच साल के 50 से ज्यादा सीएलयू की होगी जांच

summer express , आइजोल। मिजोरम के कोलासिब जिले में सड़क पर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां छुट्टी पर घर लौट रहे असम रेजिमेंट के 29 वर्षीय जवान जकारिया लालह्रिअत्तलुआंगा की कुछ युवकों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने दो नाबालिगों समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात से इलाके में शोक के साथ लोगों में आक्रोश भी है।

जकारिया लालह्रिअत्तलुआंगा वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तैनात थे। वह 20 सितंबर को लेंगपुई हवाई अड्डे से अपने एक दोस्त के साथ ट्रक में सवार होकर न्यू बुइलुम गांव स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-306 पर सड़क को लेकर विवाद हो गया।

सड़क पर गलत दिशा में चलने को लेकर हुआ विवाद

बताया गया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण सामने से आ रहा एक ट्रक गलत दिशा में चल रहा था। इसको लेकर जकारिया के दोस्त, जो ट्रक चला रहे थे, ने दूसरे चालक से आपत्ति जताई। इसी दौरान पिकअप वैन में सवार कुछ युवकों ने उनके साथ विवाद शुरू कर दिया।

गवाहों के मुताबिक, युवक कवनपुई टाउन की एक हॉकी टीम से जुड़े थे और पिकनिक से लौट रहे थे। आरोप है कि वे नशे की हालत में थे। विवाद बढ़ने पर युवकों ने जकारिया के दोस्त को वाहन से बाहर खींच लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

बीच-बचाव करने पहुंचे जवान पर भी हमला

जकारिया जब अपने दोस्त को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। गंभीर मारपीट के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ मौजूद अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना के पूरे क्रम और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

घर पहुंचने से पहले ही चली गई जान

जकारिया की मां लालथाजोवी ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले ही उनकी बेटे से फोन पर बात हुई थी। जकारिया ने शाम करीब 6:30 बजे तक घर पहुंचने की बात कही थी, लेकिन परिवार को इसके बजाय उनकी मौत की खबर मिली।

2017 में सेना में भर्ती हुए थे जकारिया

जकारिया वर्ष 2017 में असम रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। वह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके 80 वर्षीय पिता और 60 वर्षीय मां अब काम करने की स्थिति में नहीं हैं। बताया गया है कि जकारिया ने घर बनाने के लिए कर्ज भी लिया था। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार ने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ईडी के रडार पर गमाडा, पांच साल के 50 से ज्यादा सीएलयू की होगी जांच

summer express , आइजोल। मिजोरम के कोलासिब जिले में सड़क पर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां छुट्टी पर घर लौट रहे असम रेजिमेंट के 29 वर्षीय जवान जकारिया लालह्रिअत्तलुआंगा की कुछ युवकों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने दो नाबालिगों समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार...

एचपीयू समरहिल में दो दिन में नौ युवक गिरफ्तार,मारपीट और पुलिस कार्य में बाधा के मामले

Summer express/शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के समरहिल परिसर में लगातार दो दिनों में सामने आए दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल नौ युवकों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला विधि विभाग के बाहर एक छात्र के साथ मारपीट, रास्ता रोकने और धमकी देने से जुड़ा है, जबकि दूसरे मामले में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के...

आयुष मंत्री  का सुधीर शर्मा पर पलटवार, बोले- मुख्यमंत्री कार्यालय सरकार की संपत्ति

आयुर्वेद दिवस पर शिमला में सजी प्रदर्शनी शिमला,संजू-: राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर राजधानी शिमला में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गेयटी थिएटर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने की। प्रदर्शनी में आयुर्वेद से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों, उपचार पद्धतियों और उत्पादों की जानकारी लोगों को दी...

अंबाला में छठ घाट का शिलान्यास, अनिल विज ने दिए 50 लाख रुपये

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। छठ पूजा के लिए अंबाला में पूर्वांचल के लोगों को अब स्थायी घाट की सुविधा मिलने जा रही है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पूर्वांचल वासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए छठ घाट का शिलान्यास किया। इस घाट के निर्माण के...

फरीदाबाद में बुलेटप्रूफ गाड़ियां बनाने की वर्कशॉप पर सीएम फ्लाइंग की रेड, 4 वाहन मिले

summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। फरीदाबाद के तिगांव गांव में गाड़ियों को बुलेटप्रूफ में मॉडिफाई करने वाली एक वर्कशॉप पर सीएम फ्लाइंग और तिगांव थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। टीम को सूचना मिली थी कि गैराज की आड़ में गाड़ियों में बुलेटप्रूफ शीशे और अन्य सुरक्षा संबंधी मॉडिफिकेशन का काम किया जा रहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.