Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सड़क हादसे में एक परिवार उजड़ा,बेटे ने खोए मां, पिता और दादी

Summer express/शिमला, संजू -:राजधानी शिमला के घणाहट्टी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। घंडल-सोलह मील के पास कार और एचआरटीसी बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार युवक घायल हो गया, जबकि उसकी मां, पिता और दादी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवक को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया है।जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य गुरुवार सुबह इलाज के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल से दवाई लेने के बाद परिवार कार में सवार होकर अपने घर घणागुघाट की ओर लौट रहा था। इसी दौरान घंडल-सोलह मील के पास उनकी कार की एचआरटीसी बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के समय कार में दो महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। मृतकों में युवक की मां, पिता और दादी शामिल हैं। घायल युवक की हालत के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल सभी फांजी गांव के रहने वाले थे।प्रारंभिक जानकारी में हादसे की वजह ओवरस्पीड और पास लेने के दौरान हुई टक्कर बताई जा रही है। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किसकी गलती थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।एक ही हादसे में अपने माता-पिता और दादी को खोने के बाद घायल बेटे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सड़क हादसे में एक परिवार उजड़ा,बेटे ने खोए मां, पिता और दादी

Summer express/शिमला, संजू -:राजधानी शिमला के घणाहट्टी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। घंडल-सोलह मील के पास कार और एचआरटीसी बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार युवक घायल हो गया, जबकि उसकी मां, पिता और...

दीपक बॉक्सर हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब पिलाकर हत्या का आरोप

summer express , हांसी। नारनौंद के गांव धर्मखेड़ी में दीपक बॉक्सर की हत्या के मामले में बास थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हांसी के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतक जिले के अजायब निवासी प्रिंस पुत्र हरिओम, जितेंद्र हुड्डा पुत्र राजवीर और आर्यन पुत्र समुद्र के...

पंचकूला के तीन स्कूलों को बम की धमकी, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिला कुछ संदिग्ध

summer express , पंचकूला। शहर के तीन प्रमुख स्कूलों को वीरवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर विद्यार्थियों को घर भेज दिया और पुलिस को सूचना दी। जिन स्कूलों को धमकी मिली, उनमें सेक्टर-15 स्थित...

सोनीपत में 2.93 लाख रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के जेई और एसडीओ गिरफ्तार

summer express , सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जेई आशीष और एसडीओ विष्णु के रूप में हुई है। एसीबी के अनुसार दोनों अधिकारियों को 2.93 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। मामला...

ख्योड़ नालवाड़ मेले में सियासत पर डिप्टी सीएम का तंज, बोले- धार्मिक आयोजनों को राजनीति से रखें दूर

Summer express/मंडी/धर्मवीर -:जिला स्तरीय ख्योड़ नालवाड़ मेले के समापन समारोह में पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मंदिरों और मेलों जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेले प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं और इनके संरक्षण की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.