Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तमिलनाडु में बस और कार की भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, चार घायल

summer express ,चेन्नई। तमिलनाडु के पेरम्बलूर जिले में थुरईमंगलम के पास त्रिची-चेन्नई नेशनल हाईवे (NH-38) पर निजी बस और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, रामनाथपुरम जिले के मुदुकुलाथुर स्थित ओरिवयाल गांव निवासी 38 वर्षीय कार्थी चेन्नई में काम करते थे। वह अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी सूर्या और गांव के दोस्तों के साथ गए थे। शादी के बाद कार्थी, उनकी पत्नी और दोस्त कार से चेन्नई लौट रहे थे।

इसी दौरान थुरईमंगलम के पास उनकी कार आगे जा रही एक निजी बस के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान ओरिवयाल निवासी काजा उर्फ कालिश्वरन और रसिकुलम निवासी प्रभाकरन के रूप में हुई है।

हादसे में कार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल पेरम्बलूर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पेरम्बलूर टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार्थी की पत्नी सूर्या, कार चालक कन्नदासन, जॉन कैनेडी और सरन्या का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूर्या की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के उपचार के लिए तिरुचिरापल्ली के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।

पुलिस ने तीनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिए हैं। पेरम्बलूर टाउन पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बस चालक थूथुकुडी निवासी राजासीलन से पूछताछ कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर बड़ा हमला: बोले- सरकार की विदाई तय, चार साल का जश्न मनाने के बजाय सम्मानजनक विदाई की तैयारी करे कांग्रेस

जयराम ठाकुर बोले- सरकार की विदाई का रास्ता साफ, सुंदर ठाकुर में आत्मसम्मान है तो मुख्यमंत्री को कहें नमस्ते Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में होने वाले शीतकालीन सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने प्रदेश...

यूपी और पंजाब में भाजपा की जीत का दावा, अनिल विज ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने उत्तर प्रदेश और पंजाब की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उत्तर प्रदेश में भीम आर्मी और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच संभावित गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में...

फरीदाबाद में आवारा सांड का हमला बना जानलेवा, पांच दिन तक जिंदगी से जूझने के बाद बुजुर्ग की मौत

Summer express, फरीदाबाद | फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र के डबुआ इलाके में आवारा सांड के हमले में घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान चरण सिंह के रूप में हुई है। वह गुरुद्वारे से माथा टेककर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक आक्रामक सांड ने उन...

तंग गलियों में भी पहुंचेगी इलेक्ट्रिक कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां, हमीरपुर को मिलीं चार नई गाड़ियां

तंग गलियों में भी पहुंचेगी इलेक्ट्रिक कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां, सूखे-गीले के साथ इलेक्ट्रॉनिक और सेनेटरी वेस्ट भी होगा अलग-अलग एकत्रित हमीरपुर, अरविंद। शहर की तंग गलियों में अब कूड़ा उठाने की समस्या से निजात मिलेगी। नगर निगम हमीरपुर को सरकार की ओर से चार नई इलेक्ट्रिक कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां उपलब्ध करवाई गई हैं।...

जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने की फिराक में भाजपा के कुछ नेता: सीएम सुक्खू

सीएम का दावा- पांच गुटों में बंटी हिमाचल भाजपा, दिल्ली में चल रही लॉबिंग Summer express/मंडी, धर्मवीर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के भीतर चल रही राजनीतिक खींचतान को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ नेता पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को उनके पद से हटाना चाहते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.