Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एनएचएआई अधिकारियों को जयराम ठाकुर के निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने को कहा

Summer express/मंडी, धर्मवीर–: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण से प्रभावित लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। मंडी स्थित सर्किट हाउस में एनएचएआई अधिकारियों और निर्माण कार्य में जुटी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और स्थानीय लोगों की दिक्कतों से अधिकारियों को अवगत करवाया।बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि कीरतपुर-मनाली और पधर-मंडी राजमार्ग निर्माण से जुड़ी समस्याओं को लेकर क्षेत्र के लोग लगातार उनसे संपर्क कर रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय जनता को आवागमन, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं से संबंधित किसी तरह की परेशानी न हो।उन्होंने नेरचौक के डडोर चौक और नागचला फ्लाईओवर, मंडी-पंडोह के बीच नई टनलों, पंडोह-थलौट मार्ग के डयोड क्षेत्र, हणोगी पुल और मंदिर मार्ग सहित शालानाल के समीप बन रही बॉक्स टनल के कार्य को लेकर आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने प्रभावित गांवों में 70 मीटर तक प्रोटेक्शन वर्क से जुड़े कार्यों को भी गति देने के निर्देश दिए।जयराम ठाकुर ने झिड़ी में फ्लाईओवर निर्माण के कारण स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों का समाधान निकालने के लिए एनएचएआई अधिकारियों को जल्द स्थानीय लोगों के साथ बैठक करने को कहा। उन्होंने विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों को अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखने का अवसर भी दिया और आवश्यक मामलों को मंत्रालय के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया।इससे पहले उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर भी अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विधायक प्राथमिकता और आपदा राहत से संबंधित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।बैठक में द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी कर्नल अजय सिंह बरगोती, प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एनएचएआई अधिकारियों को जयराम ठाकुर के निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने को कहा

Summer express/मंडी, धर्मवीर–: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण से प्रभावित लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। मंडी स्थित सर्किट हाउस में एनएचएआई अधिकारियों और निर्माण कार्य में जुटी कंपनियों के प्रतिनिधियों के...

शिमला में बीजेपी मोर्चों का प्रदर्शन, पानी से रोजगार तक कांग्रेस सरकार पर उठाए सवाल

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारतीय जनता पार्टी के युवा, किसान और महिला मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेताओं ने शहर में पेयजल, सड़क, ट्रैफिक, पार्किंग, सफाई, तहबाजारी और रोजगार समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि राजधानी शिमला में...

उद्योगो को सुचारू रुप से संचालित करने के लिए जीएसटी रिफंड की प्रकिया तेज करे विभाग : जतिन्द्र मितल/हरसिमरत लक्की

summer express ,लुधियाना,(दलजीत विक्की) | यूनाइटेड साइकिल पाट्र्स एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (यूसीपीएमए) के प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन जतिन्द्र मित्तल और अध्यक्ष हरसिमरत सिंह लक्की के नेतृत्व में लुधियाना डिवीजन की डिप्टी कमिश्नर आफ स्टेट टैक्स (जीएसटी ) रणधीर कौर से मुलाकात कर जीएसटी रिफंड सहित अन्य सम्स्याओ संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। एसोसिएशन के चेयरमैन...

राइजा ढिल्लों ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी में जीता कांस्य, ओलंपिक पर नजर

summer express ,राकेश कुमार शर्मा, करनाल। शामगढ़ गांव की 22 वर्षीय बेटी राइजा ढिल्लों ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और करनाल का नाम रोशन किया है। युवा स्कीट निशानेबाज की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अब राइजा का लक्ष्य...

नारनौल में स्कूल बस अनियंत्रित होकर स्कूटी और साइकिल से टकराई, तीन घायल

summer express, नारनौल। महेंद्रगढ़ रोड पर गुरुवार सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही निजी स्कूल बस नूनी गांव के मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गई। सीबीएम अस्पताल के नजदीक स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बस ने पहले स्कूटी और फिर साइकिल सवार को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.