Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोरनी में बिजली संकट पर भड़के ग्रामीण, पलासरा-रायपुररानी मार्ग पर लगाया जाम

summer express , पंचकूला। मोरनी हिल्स क्षेत्र में बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को सड़क पर उतर आया। कम वोल्टेज और नए ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पलासरा-रायपुररानी मार्ग पर जाम लगा दिया और बिजली निगम के खिलाफ रोष जताया।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के तीन गांव लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। कम वोल्टेज के कारण घरों में रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, समस्या को लेकर कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक होटल के लिए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया है, जबकि तीन गांवों की बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग लगातार लंबित है। इसी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया।

जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक कम वोल्टेज की समस्या दूर करने के साथ नया ट्रांसफार्मर लगाने की कार्रवाई शुरू नहीं होती, तब तक उनकी मांग बनी रहेगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली निगम से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने और क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नारनौल में स्कूल बस अनियंत्रित होकर स्कूटी और साइकिल से टकराई, तीन घायल

summer express, नारनौल। महेंद्रगढ़ रोड पर गुरुवार सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही निजी स्कूल बस नूनी गांव के मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गई। सीबीएम अस्पताल के नजदीक स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बस ने पहले स्कूटी और फिर साइकिल सवार को...

मोरनी में बिजली संकट पर भड़के ग्रामीण, पलासरा-रायपुररानी मार्ग पर लगाया जाम

summer express , पंचकूला। मोरनी हिल्स क्षेत्र में बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को सड़क पर उतर आया। कम वोल्टेज और नए ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पलासरा-रायपुररानी मार्ग पर जाम लगा दिया और बिजली निगम के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के तीन गांव...

अंबाला में गणेश विसर्जन की तैयारियां तेज, 25 सितंबर को विधि-विधान से होगा विसर्जन

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। 14 सितंबर से शुरू हुए गणेश उत्सव के समापन को लेकर अंबाला में गणेश विसर्जन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। घरों और मंदिरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की प्रक्रिया 25 सितंबर को की जाएगी। अंबाला छावनी के प्राचीन सनातन धर्म मंदिर में भी गणेश प्रतिमा के विसर्जन...

अंबाला मंडी में धान की तुलाई आज से शुरू, कल से ऑनलाइन गेट पास जारी होंगे

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। किसानों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा सरकार के आदेश के बाद अंबाला कैंट की अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार से मंडी में धान की तुलाई शुरू होगी, जबकि शुक्रवार से किसानों के लिए ऑनलाइन गेट पास जारी...

बेंगलुरु से 160 बांग्लादेशी नागरिक डिपोर्ट, विशेष विमान से भेजे गए वापस

summer express , बेंगलुरु। बेंगलुरु पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे करीब 160 बांग्लादेशी नागरिकों को बुधवार सुबह विशेष विमान के जरिए बांग्लादेश वापस भेज दिया। यह कार्रवाई फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO), सीमा सुरक्षा बल (BSF) और भारतीय वायुसेना (IAF) के समन्वय से पूरी की गई। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.