Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोहाली में औद्योगिक पार्क के लिए 300 एकड़ भूमि अधिग्रहण पर हाई कोर्ट की रोक

summer express ,मोनिका रावत ,चंडीगढ़। मोहाली के सेक्टर-101 और 103 में प्रस्तावित औद्योगिक पार्क के लिए करीब 300 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए फिलहाल भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अदालत ने मामले में पंजाब सरकार से जवाब भी तलब किया है। प्रभावित किसानों और जमीन मालिकों की ओर से अधिग्रहण को चुनौती देते हुए कहा गया कि जिस जमीन को लिया जा रहा है, वह बेहद उपजाऊ है और इसके अधिग्रहण से खेती के साथ-साथ पर्यावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।याचिकाकर्ताओं की ओर से अदालत को बताया गया कि सेक्टर-101 और 103 में औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए करीब 300 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।

स्थानीय किसान और जमींदार लंबे समय से इस प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रस्तावित क्षेत्र में कृषि योग्य और उपजाऊ भूमि है, जिस पर बड़ी संख्या में परिवारों की आजीविका निर्भर है।याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में प्रभावित किसानों की आपत्तियों और उनके हितों पर पर्याप्त विचार नहीं किया गया। किसानों का यह भी कहना है कि उन्हें अपनी जमीन के अधिग्रहण के संबंध में अपना पक्ष रखने का उचित अवसर नहीं दिया गया।मामले की सुनवाई के दौरान किसानों की ओर से यह मुद्दा भी उठाया गया कि कृषि भूमि को औद्योगिक इस्तेमाल में बदलने से क्षेत्र के पर्यावरण और प्राकृतिक संतुलन पर असर पड़ सकता है।

याचिकाकर्ताओं ने अदालत से आग्रह किया कि जब तक भूमि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया और इसके कानूनी पहलुओं की जांच नहीं हो जाती, तब तक सरकार को आगे बढ़ने से रोका जाए।हाई कोर्ट ने याचिका के साथ पेश सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट का भी उल्लेख किया। रिपोर्ट के अनुसार सेक्टर-101 में अधिग्रहण से प्रभावित क्षेत्र मुख्य रूप से उत्पादक कृषि भूमि है, जहां ट्यूबवेल सिंचाई, बागवानी, डेयरी और अन्य कृषि आधारित गतिविधियां होती हैं। रिपोर्ट में 63 फलदार पेड़, 112 गैर-फलदार पेड़, 14 ट्यूबवेल और दो डेयरी फार्म प्रभावित होने की बात कही गई है। कुल 72 परिवार प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित बताए गए हैं हाई कोर्ट ने फिलहाल भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। अदालत के इस आदेश के बाद प्रस्तावित औद्योगिक पार्क के लिए करीब 300 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से ब्रेक लग गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

मोहाली में औद्योगिक पार्क के लिए 300 एकड़ भूमि अधिग्रहण पर हाई कोर्ट की रोक

summer express ,मोनिका रावत ,चंडीगढ़। मोहाली के सेक्टर-101 और 103 में प्रस्तावित औद्योगिक पार्क के लिए करीब 300 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए फिलहाल भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अदालत ने मामले में पंजाब सरकार से जवाब भी तलब...

गमाडा के 6400 करोड़ पर हाई कोर्ट सख्त, पंजाब से पूछा- क्या सामान्य घाटा पूरा करने में खर्च कर सकते हैं रकम?

summer express , मोनिका रावत चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) के 6400 करोड़ रुपये के इस्तेमाल को लेकर पंजाब सरकार से विस्तृत जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा है कि जिस रकम को विशेष उद्देश्य के लिए समर्पित निधि के रूप में रखा जाना था, क्या उसे...

EPFO ने वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 की,नई सीमा 17 सितंबर से लागू

भविष्य निधि-पेंशन-बीमा का मिलेगा लाभ,हिमाचल के 96 हजार से अधिक कर्मचारियों को होगा सीधा फायदा Summer express/शिमला/ संजू -:कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वेतन सीमा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। EPFO ने वेतन सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है। नई सीमा 17 सितंबर 2026 से लागू हो गई है।...

सिक्किम के रिम्बी गांव में भूस्खलन से बढ़ा खतरा, 40 परिवार विस्थापित

summer express , गंगटोक। सिक्किम के गेजिंग जिले के रिम्बी गांव में करीब डेढ़ महीने से जारी भूस्खलन ने स्थिति गंभीर कर दी है। लगातार बारिश के बीच पहाड़ी से खिसककर आ रहा मलबा गांव के कई हिस्सों में फैल चुका है। खतरे को देखते हुए पूरे गांव को खाली करा लिया गया है और...

पंजाब में शिक्षकों की गैर-शैक्षणिक ड्यूटी पर रोक, 30 सितंबर बाद स्कूल लौटेंगे शिक्षक

summer express ,अमृतसर। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में अध्यापकों को गैर-शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में लगाने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को पत्र भेजकर स्पष्ट किया है कि कानून के तहत निर्धारित कार्यों के अलावा शिक्षकों की किसी अन्य गैर-शैक्षणिक ड्यूटी के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.