Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में मौसम ने बदली करवट, बारिश और ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शहर और आसपास के पहाड़ी इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल रहा है। मौसम के अचानक बदले मिजाज से तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है, जिससे लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है।धर्मशाला में बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। बारिश के दौरान सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। कई लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते नजर आए। वहीं, बारिश के बाद वातावरण में ठंडक बढ़ने से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार धर्मशाला में आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने और बारिश के दौर की संभावना बनी हुई है। 27 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि इसके बाद भी हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।सितंबर के अंतिम सप्ताह में बदले मौसम ने पहाड़ों में सर्दी की आहट महसूस करा दी है। बारिश के साथ तापमान में गिरावट से धर्मशाला का मौसम ठंडा और सुहावना बना हुआ है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में मौसम ने बदली करवट, बारिश और ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शहर और आसपास के पहाड़ी इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल रहा है। मौसम के अचानक बदले मिजाज से तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है, जिससे लोगों को ठंड...

SIR विवाद पर शिमला में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर नारेबाजी और पुतला दहन

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा परिसर, बोर्ड पर लिखे विरोधी नारे; CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा Summer express/शिमला, संजू-: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिमाचल कांग्रेस ने शुक्रवार को शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की अगुवाई...

बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से बुजुर्ग की पीटकर हत्या

summer express ,राकेश कुमार शर्मा,करनाल। कंबोपुरा गांव में बच्चों के बीच शुरू हुआ पुराना विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में लाठी-डंडों से हमला किए जाने के बाद बुजुर्ग राजपाल की मौत हो गई। परिजनों ने करीब 20 से 25 लोगों पर घेरकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।...

कुश्ती की चोट से बदली राह, सुरुचि ने एशियन गेम्स में जीता शूटिंग गोल्ड

summer express , झज्जर। जिले के सासरौली गांव की रहने वाली निशानेबाज सुरुचि इंदर सिंह ने 2026 एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में सुरुचि ने कमलजीत के साथ मिलकर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ गांव...

कैथल में हाईवे हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में तीन की मौत

summer express , बलिंदर कुमार, कैथल। जिले के गांव खरक पांडवा के पास जम्मू-कटरा हाईवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे किनारे खराब खड़े ट्रक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.