Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जमीनी विवाद में मां-बेटे को ट्रैक्टर से कुचला, बुजुर्ग महिला की मौत

summer express ,भिवानी। गांव धनाना द्वितीय में जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों के बीच चल रहा विवाद  देर शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि खेत में चल रही कहासुनी के दौरान एक युवक ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और उसके बेटे को ट्रैक्टर से कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल है। उसका हिसार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, धनाना द्वितीय निवासी 70 वर्षीय प्यारी देवी के परिवार में जमीन को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था।  शाम इसी विवाद को लेकर खेत में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। बताया जा रहा है कि प्यारी देवी अपने 38 वर्षीय बेटे राजेश के साथ विवाद को शांत कराने और परिवार के लोगों से बातचीत करने के लिए खेत में पहुंची थीं।

परिजनों का आरोप है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। इसी दौरान प्यारी देवी के चचेरे रिश्तेदार अमित ने कथित तौर पर तैश में आकर दोनों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद प्यारी देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। इसके बाद परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए हिसार के जिंदल अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी महेश कुमार और सदर थाना प्रभारी महावीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

डीएसपी महेश कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक जमीनी विवाद से जुड़ा सामने आया है। पुलिस मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस हत्या और हत्या के प्रयास समेत अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है।

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में निजी विश्वविद्यालय के गेट पर छात्र से मारपीट, पुलिस ने छह को चेतावनी देकर छोड़ा

summer express ,गुरुग्राम। सेक्टर-53 स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर छात्रों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है।  सुबह सफेद रंग की थार से एक छात्र को टक्कर लगने के बाद कार सवार कुछ छात्रों ने सड़क पर ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। करीब डेढ़ मिनट तक...

एशियन गेम्स में हिसार की मनीषा और निकिता ने जीता कबड्डी में स्वर्ण

summer express , हिसार। एशियन गेम्स-2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत में हिसार जिले की दो बेटियों मनीषा रोहिल और निकिता कुमारी की भी अहम भूमिका रही। दोनों खिलाड़ी एशियाई चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम...

अंबाला में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, परिचालक की मौत, 10 घायल

summer express ,अंबाला। अंबाला-अमृतसर नेशनल हाईवे पर कालका चौक से कुछ आगे  सुबह यात्रियों से भरी स्लिपर बस और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस परिचालक की मौत हो गई, जबकि करीब 10 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए...

अनिल विज ने पाकिस्तान और कांग्रेस पर साधा निशाना, कश्मीर-पानी और चुनाव आयोग पर दिया बयान

summer express ,अंबाला (अंकुर कपूर)। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कश्मीर, पाकिस्तान के साथ पानी के विवाद और कांग्रेस के चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पाकिस्तान से कश्मीर का मुद्दा छोड़ने और अपने कब्जे वाले हिस्से को वापस करने पर विचार करने की बात कही। वहीं पानी...

सिटावली में महिला की कस्सी से वार कर हत्या, पति पर आरोप

summer express , सिटावली। गांव सिटावली में किसान के खेत में बने कमरे में रह रही 32 वर्षीय महिला की कस्सी से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान राजवंती के रूप में हुई है। हत्या का आरोप उसके पति नरेश कुमार पर लगा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.