Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिटावली में महिला की कस्सी से वार कर हत्या, पति पर आरोप

summer express , सिटावली। गांव सिटावली में किसान के खेत में बने कमरे में रह रही 32 वर्षीय महिला की कस्सी से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान राजवंती के रूप में हुई है। हत्या का आरोप उसके पति नरेश कुमार पर लगा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद को लेकर अक्सर कहासुनी होती थी। घटना के समय नरेश के शराब के नशे में होने की बात भी सामने आई है।

मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी नरेश कुमार अपनी पत्नी राजवंती और करीब 10 वर्षीय बेटे के साथ सिटावली गांव में किसान राजेंद्र के खेत में बने कमरे में रहता था। बताया जा रहा है कि दंपती के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर नरेश ने शराब के नशे में राजवंती पर कस्सी से हमला कर दिया।

हमले में राजवंती के सिर, चेहरे और पेट पर कई वार किए गए। गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया।

मोहाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलीराम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। परिजनों के बयान और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, परिचालक की मौत, 10 घायल

summer express ,अंबाला। अंबाला-अमृतसर नेशनल हाईवे पर कालका चौक से कुछ आगे  सुबह यात्रियों से भरी स्लिपर बस और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस परिचालक की मौत हो गई, जबकि करीब 10 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए...

अनिल विज ने पाकिस्तान और कांग्रेस पर साधा निशाना, कश्मीर-पानी और चुनाव आयोग पर दिया बयान

summer express ,अंबाला (अंकुर कपूर)। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कश्मीर, पाकिस्तान के साथ पानी के विवाद और कांग्रेस के चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पाकिस्तान से कश्मीर का मुद्दा छोड़ने और अपने कब्जे वाले हिस्से को वापस करने पर विचार करने की बात कही। वहीं पानी...

सिटावली में महिला की कस्सी से वार कर हत्या, पति पर आरोप

summer express , सिटावली। गांव सिटावली में किसान के खेत में बने कमरे में रह रही 32 वर्षीय महिला की कस्सी से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान राजवंती के रूप में हुई है। हत्या का आरोप उसके पति नरेश कुमार पर लगा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी...

 कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे अनुराग ठाकुर, एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा -:कांगड़ा एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर के समर्थन में नारे लगाए और उनसे मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने एशियन गेम्स में...

पुडुचेरी के स्कूलों में मिड-डे मील में शामिल होगी मछली, पायलट प्रोजेक्ट से शुरुआत

summer express , पुडुचेरी। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मिलने वाले मिड-डे मील के मेन्यू में अब मछली को शामिल करने की तैयारी है। प्रशासन ने इसके लिए एक प्रस्ताव रखा है, जिसे शुरुआती चरण में पुडुचेरी और यानम के चुनिंदा स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.