Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी-भराड़ी में 3.25 करोड़ से बनेगा आधुनिक बस स्टैंड, ईवी चार्जिंग से लेकर फूड कोर्ट तक की होगी सुविधा

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: बिलासपुर जिले के मंडी-भराड़ी में यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। करीब 3.25 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तैयार किए जा रहे इस बस स्टैंड को क्षेत्र के महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। परियोजना के लिए करीब 1.17 बीघा भूमि उपलब्ध करवाई गई है और निर्माण कार्य को 31 दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मंडी-भराड़ी की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए इस बस स्टैंड को परिवहन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां चंडीगढ़-कीरतपुर-मनाली फोरलेन और शिमला-धर्मशाला फोरलेन आपस में जुड़ते हैं। ऐसे में यह स्थान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आने-जाने वाले यात्रियों और बसों के लिए महत्वपूर्ण ट्रांजिट प्वाइंट के तौर पर काम करता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में बसें इस मार्ग से गुजरती हैं और यात्रियों को यहां से अलग-अलग गंतव्यों के लिए बसें बदलनी पड़ती हैं। बिलासपुर शहर से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होने के कारण मंडी-भराड़ी का महत्व और बढ़ जाता है।

यात्रियों की पुरानी परेशानी होगी दूर

वर्तमान में मंडी-भराड़ी में यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाओं का अभाव है। बसों के इंतजार के दौरान लोगों को बैठने के लिए उचित स्थान नहीं मिल पाता। इसके अलावा पेयजल, शौचालय और मौसम से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेषकर बारिश, गर्मी और सर्दी के मौसम में बसों के इंतजार में यात्रियों को खुले में खड़ा रहना पड़ता है। रात के समय स्थिति और अधिक असुविधाजनक हो जाती है।स्थानीय यात्रियों का कहना है कि नए बस स्टैंड के बनने से इन समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। यात्रियों के अनुसार आधुनिक सुविधाओं वाला बस स्टैंड बनने से न केवल प्रतीक्षा के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि बसों के संचालन में भी व्यवस्था आएगी।

एक साथ आठ बसों के ठहराव की व्यवस्था

निर्माणाधीन बस स्टैंड में एक समय में करीब आठ बसों के खड़े होने की क्षमता होगी। बसों को यहां लंबे समय तक खड़ा रखने के बजाय निर्धारित समय के लिए ठहराव दिया जाएगा। इस दौरान यात्रियों के चढ़ने और उतरने की सुविधा उपलब्ध होगी और इसके बाद बसें अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकेंगी।इस व्यवस्था से बसों की आवाजाही को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। साथ ही मंडी-भराड़ी जैसे व्यस्त जंक्शन पर यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने में भी यह सुविधा उपयोगी साबित हो सकती है।

ईवी चार्जिंग स्टेशन से बढ़ेगा हरित परिवहन

परियोजना की एक प्रमुख विशेषता इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन होगी। राज्य में स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण सुविधा माना जा रहा है। बस स्टैंड परिसर में ईवी चार्जिंग सुविधा उपलब्ध होने से भविष्य में इलेक्ट्रिक बसों और अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को भी प्रोत्साहन मिल सकेगा।

फूड कोर्ट, विश्राम कक्ष और टिकट कार्यालय की सुविधा

नया बस स्टैंड केवल बसों के ठहराव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बहुउद्देश्यीय सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। भवन के शीर्ष तल पर यात्रियों के लिए फूड कोर्ट की व्यवस्था प्रस्तावित है, जहां भोजन और जलपान की सुविधा उपलब्ध होगी।प्रथम तल पर छोटे फूड कोर्ट के साथ बस चालकों के लिए विश्राम कक्ष की व्यवस्था होगी। द्वितीय तल पर एचआरटीसी कार्यालय, स्टाफ तथा चालकों के लिए कमरों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं ग्राउंड फ्लोर पर दैनिक टिकट बुकिंग और पूछताछ कार्यालय स्थापित किया जाएगा। यात्रियों के लिए सभी तलों पर स्वच्छ शौचालयों की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

सार्वजनिक परिवहन ढांचे को मिलेगी मजबूती

मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी बिलासपुर विवेक लखनपाल के अनुसार मंडी-भराड़ी का नया बस स्टैंड आधुनिक यात्री सुविधाओं, व्यवस्थित बस संचालन और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था को एक साथ जोड़ने वाली परियोजना है। उन्होंने बताया कि बसों के लिए व्यवस्थित ठहराव, ईवी चार्जिंग स्टेशन, फूड कोर्ट, विश्राम कक्ष, टिकट बुकिंग एवं पूछताछ कार्यालय जैसी सुविधाएं यात्रियों और परिवहन कर्मियों के लिए उपयोगी होंगी। परियोजना को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार के अनुसार मंडी-भराड़ी जिले का महत्वपूर्ण स्थान है और जिला प्रशासन इसे पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहा है। आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण से यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी सुविधा मिल सकती है। जलक्रीड़ा और अन्य साहसिक गतिविधियों के लिए आने वाले पर्यटकों को भी इससे लाभ मिलने की उम्मीद है।

मंडी-भराड़ी में आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण से क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की सुविधाओं में विस्तार होने के साथ यात्रियों को बेहतर प्रतीक्षालय, टिकटिंग, भोजन, स्वच्छता और परिवहन सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हो सकेंगी। इसके पूरा होने के बाद यह स्थान बिलासपुर जिले में परिवहन और पर्यटन गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी-भराड़ी में 3.25 करोड़ से बनेगा आधुनिक बस स्टैंड, ईवी चार्जिंग से लेकर फूड कोर्ट तक की होगी सुविधा

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: बिलासपुर जिले के मंडी-भराड़ी में यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। करीब 3.25 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तैयार किए जा रहे इस बस स्टैंड को क्षेत्र के महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र के रूप में विकसित...

अंबाला में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरी, कई मजदूर मलबे में दबे

Summer express/अंबाला-: हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट गांव में रविवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, करीब 7 से 8 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई...

पलवल में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

करण दलाल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप Summer express/पलवल, सुन्दर कुंडू-: सैनी धर्मशाला में रविवार को पलवल कांग्रेस ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का संयोजन ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाराशर ने किया, जबकि मंच संचालन राजेश्वर गर्ग ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल मुख्य...

रोहड़ू नागरिक अस्पताल में बढ़ीं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर मिल रहा बेहतर उपचार

Summer express/शिमला-:प्रदेश सरकार द्वारा दूरदराज एवं दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार के समीप गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयासों के तहत रोहड़ू नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। अस्पताल में आधुनिक जांच सुविधाओं, आपातकालीन सेवाओं, डायलिसिस, सर्जरी एवं अन्य चिकित्सा सुविधाओं के उपलब्ध होने से रोहड़ू...

किन्नौर और स्पीति में मौसम ने बदली करवट, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में सितंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा, जबकि निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में आए इस बदलाव के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.