Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

त्योहारों में चीनी की कालाबाजारी पर शिकंजा, होलसेलरों के लिए 2000 क्विंटल की स्टॉक लिमिट तय

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: त्योहारों के सीजन में चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सख्त कदम उठाया है। विभाग ने जिले में चीनी के होलसेल कारोबारियों के लिए अधिकतम स्टॉक सीमा निर्धारित कर दी है। अब कोई भी होलसेलर अपने पास 2000 क्विंटल से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं रख सकेगा।जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक आंचल कुमारी ने बताया कि त्योहारों के दौरान चीनी की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ कारोबारी अधिक मात्रा में चीनी का भंडारण कर लेते हैं, जिससे बाजार में कृत्रिम कमी की स्थिति बन सकती है और कीमतों पर भी असर पड़ता है। इसे देखते हुए विभाग ने स्टॉक सीमा तय की है।

आंचल कुमारी ने बताया  कि सभी संबंधित होलसेलरों को अपने चीनी स्टॉक का पंजीकरण करवाना होगा। इसके साथ ही उन्हें प्रतिदिन अपने स्टॉक की जानकारी विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करनी होगी। विभाग की ओर से स्टॉक की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी।आंचल कुमारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित सीमा से अधिक चीनी का भंडारण पाए जाने पर संबंधित कारोबारी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना और जमाखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाना है।उन्होंने होलसेल कारोबारियों से अपील की कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और अपने स्टॉक की जानकारी समय पर ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करवाएं। विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें चीनी की जमाखोरी या कालाबाजारी की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में आवारा कुत्तों का हमला, 9 साल के बच्चे को 30 से ज्यादा घाव

summer express , अंबाला। अंबाला में आवारा कुत्तों के झुंड ने 9 वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।  शाम छोटे कोट कछुआ गांव में करीब 10 से 15 कुत्तों ने बच्चे को घेरकर जमीन पर गिरा दिया और उसके चेहरे, होंठ, सिर सहित शरीर के कई हिस्सों को बुरी...

सिहौल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट, 50 टीमों ने दिखाया दमखम

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल। ग्रामीण क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पलवल के गांव सिहौल में शूटिंग वॉलीबॉल जीवन ज्योति कप टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत सिहौल और जीवन ज्योति ग्रुप ऑफ स्कूल्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में...

पानीपत कोर्ट परिसर में वकील पर हमला, पिस्टल दिखाकर चाकू से किया वार

summer express, पानीपत। पानीपत कोर्ट परिसर में एक वकील पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने वकील पर पिस्टल तानकर डराया और चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद घायल वकील को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।...

हरियाणा में तीन दिन दूध बंद का ऐलान, उचित भाव और मिलावट के खिलाफ आंदोलन

summer express, चंडीगढ़। दूध के उचित खरीद भाव और मिलावट के खिलाफ हरियाणा के पशुपालकों व किसानों ने 1 से 3 अक्टूबर तक तीन दिवसीय संपूर्ण दूध बंद का ऐलान किया है। आंदोलन के तहत गांवों से दूध की सप्लाई बाहर नहीं भेजने की अपील की गई है। इसके लिए कई गांवों में मुनादी भी...

एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में, नवनीत कौर का शानदार प्रदर्शन

summer express ,शाहाबाद। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब स्वर्ण पदक के लिए भारतीय टीम का सामना चीन से होगा। टीम की इस सफलता में शाहाबाद की बेटी और अनुभवी हॉकी खिलाड़ी नवनीत कौर भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.