Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गनेड स्कूल में विज्ञान संकाय की कमी,चुराह के हजारों बच्चों के डॉक्टर-इंजीनियर बनने के सपनों पर लगा विराम

Summer express/चम्बा,मंजूर पठान-: चम्बा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र की छह पंचायतों के हजारों बच्चों के सामने शिक्षा से जुड़ी बड़ी समस्या खड़ी है। छह पंचायतों की 22 हजार से अधिक आबादी के बच्चों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गनेड सबसे नजदीकी स्कूल है, लेकिन यहां लंबे समय से विज्ञान संकाय शुरू नहीं हो पाया है। इसके चलते दसवीं कक्षा के बाद विद्यार्थियों को विज्ञान की पढ़ाई के लिए तीसा मुख्यालय का रुख करना पड़ता है। आर्थिक और भौगोलिक परेशानियों के कारण कई बच्चे विज्ञान संकाय की बजाय कला संकाय में दाखिला लेने को मजबूर हैं। विद्यार्थियों ने प्रदेश सरकार से स्कूल में जल्द विज्ञान संकाय शुरू करने की मांग उठाई है।

चुराह विधानसभा क्षेत्र की छह पंचायतों के विद्यार्थियों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गनेड शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। यहां आसपास की पंचायतों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ने पहुंचते हैं। स्कूल में दसवीं तक पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थियों के सामने विषय चयन को लेकर परेशानी खड़ी हो जाती है। विद्यालय में विज्ञान संकाय उपलब्ध नहीं होने के कारण छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए तीसा जाना पड़ता है।कई परिवारों के लिए रोजाना दूर तक बच्चों को भेजना आसान नहीं है। ऐसे में विद्यार्थी चाहकर भी विज्ञान विषय नहीं ले पाते और कला संकाय में दाखिला लेने को मजबूर हो जाते हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि विज्ञान संकाय उपलब्ध नहीं होने से उनके भविष्य की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं.विद्यार्थियों ने कहा कि वे डॉक्टर और इंजीनियर बनना चाहते हैं, लेकिन स्कूल में विज्ञान संकाय नहीं होने के कारण उन्हें दसवीं के बाद विषय बदलने पड़ते हैं। बच्चों ने सरकार से मांग की है कि गनेड स्कूल में जल्द विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू की जाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी अपनी पसंद के विषय पढ़ने का अवसर मिल सके।

वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गनेड के कार्यकारी प्रधानाचार्य लेख राज ने भी स्कूल में विज्ञान संकाय शुरू करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि छह पंचायतों की 22 हजार से अधिक आबादी के बच्चे इस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। विज्ञान संकाय नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है।विद्यालय प्रशासन ने भी प्रदेश सरकार से मांग की है कि गनेड स्कूल में जल्द विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू करने की व्यवस्था की जाए, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही स्कूल में विज्ञान की पढ़ाई की सुविधा मिल सके और उन्हें आगे की शिक्षा के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एसआईआर को लेकर विपक्ष पर बरसे राजीव भारद्वाज, बोले- चुनाव आयोग के खिलाफ भ्रम फैलाने की कोशिश

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बहस के बीच कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। धर्मशाला में वीरवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद ने आरोप लगाया कि विपक्ष एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर जनता...

एनएच-19 पर स्टंटबाजी और रील्स बनाना पड़ा भारी, 35 हजार का चालान, दो कारें जब्त

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्टंटबाजी, हुड़दंग और सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाने के नाम पर यातायात नियमों का उल्लंघन करना दो वाहनों में सवार युवकों को भारी पड़ गया। बघौला फ्लाईओवर के पास चलती कारों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और सड़क पर हुड़दंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर...

मीटर रीडरों ने अनिल विज से लगाई गुहार, ठेकेदारी खत्म कर जॉब सिक्योरिटी की मांग

Summer express,  अंकुर कपूर,अंबाला। हरियाणा के बिजली निगमों में कार्यरत मीटर रीडरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। प्रदेशभर से पहुंचे दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के सैकड़ों मीटर रीडरों ने अपनी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं और ठेकेदारी प्रथा...

तोपखाना बाजार में चला स्वच्छता अभियान, लोगों ने लिया साफ-सफाई का संकल्प

summer express ,अंकुर कपूर,अंबाला कैंट। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के दिशा-निर्देशों के तहत कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला की ओर से तोपखाना बाजार में “सेवा स्वच्छता संकल्प” अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ क्षेत्र में जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा। अभियान में कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य...

हिमाचल बार काउंसिल की कमान आईएन मेहता के हाथ, अधिवक्ताओं की सुविधाओं को लेकर सरकार से होगी पैरवी

Summer express/शिमला,संजू-: करीब 133 दिनों के इंतजार के बाद हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल को नया नेतृत्व मिल गया है। बुधवार को हुए चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता आईएन मेहता को बार काउंसिल का चेयरमैन चुना गया। वहीं शिवानी शर्मा ने वाइस चेयरमैन का पद संभाला, जबकि विक्रांत चंदेल को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) में हिमाचल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.