Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आवारा कुत्तों-बंदरों के आतंक पर गरमाया शिमला नगर निगम का सदन, टनल निर्माण पर भी उठे सवाल

Summer express/शिमला,संजू-:शिमला नगर निगम के मासिक हाउस की बैठक में मंगलवार को शहर की दो प्रमुख समस्याओं—आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक—को लेकर पार्षदों ने गंभीर चिंता जताई। मेयर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्षदों ने कहा कि कई क्षेत्रों में कुत्तों और बंदरों के हमलों का खतरा लगातार बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्षदों ने नगर निगम से प्रभावी और स्थायी समाधान की मांग की।

नगर निगम ने आवारा कुत्तों की संख्या और रेबीज के खतरे को नियंत्रित करने के लिए एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन अभियान चलाने का निर्णय लिया है।यह अभियान 3 से 13 अक्टूबर तक चलेगा।इसके बाद 15 अक्टूबर से आवारा कुत्तों की स्टेरलाइजेशन ड्राइव शुरू की जाएगी। बैठक में पालतू कुत्तों के रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य करने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा।पार्षदों ने शहर में पालतू कुत्तों का रिकॉर्ड व्यवस्थित करने की जरूरत बताई।

वहीं, संजौली में प्रस्तावित अंडरग्राउंड टनल निर्माण के कारण शांति विहार क्षेत्र के मकानों में आई दरारों का मामला भी सदन में जोरदार तरीके से उठा।पार्षदों ने भवनों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले प्रभावित भवनों की स्थिति का आकलन और सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।चर्चा के बाद नगर निगम सदन ने प्रदेश सरकार से शांति विहार क्षेत्र के भवनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रस्ताव पारित किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पटना के सरकारी स्कूलों की दो तस्वीरें: कहीं कम कमरे, कहीं बच्चे ही कम

summer express , पटना। बिहार की राजधानी पटना के सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं और विद्यार्थियों की संख्या को लेकर दो अलग-अलग तस्वीरें सामने आई हैं। गर्दनीबाग और महावीर नगर स्थित दो सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण में एक स्कूल में कमरों की कमी के कारण कई कक्षाएं एक साथ संचालित होती मिलीं, जबकि दूसरे...
Summer Express - पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, 17 और 18 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी

पंजाब में मानसून कमजोर: सामान्य से 41 फीसदी कम बारिश, 6 जिलों में हालात खराब

summer express , अमृतसर। पंजाब में इस मानसून सीजन के दौरान बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी नीचे रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में मानसून के दौरान अब तक 258.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में 438.8 मिलीमीटर वर्षा होती है। इस...

अंबाला में आवारा कुत्तों का हमला, 9 साल के बच्चे को 30 से ज्यादा घाव

summer express , अंबाला। अंबाला में आवारा कुत्तों के झुंड ने 9 वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।  शाम छोटे कोट कछुआ गांव में करीब 10 से 15 कुत्तों ने बच्चे को घेरकर जमीन पर गिरा दिया और उसके चेहरे, होंठ, सिर सहित शरीर के कई हिस्सों को बुरी...

सिहौल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट, 50 टीमों ने दिखाया दमखम

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल। ग्रामीण क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पलवल के गांव सिहौल में शूटिंग वॉलीबॉल जीवन ज्योति कप टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत सिहौल और जीवन ज्योति ग्रुप ऑफ स्कूल्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में...

पानीपत कोर्ट परिसर में वकील पर हमला, पिस्टल दिखाकर चाकू से किया वार

summer express, पानीपत। पानीपत कोर्ट परिसर में एक वकील पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने वकील पर पिस्टल तानकर डराया और चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद घायल वकील को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.